Suriya41: सूर्या की 41वीं फिल्म में हुई इस हसीना की एंट्री, मेकर्स ने शेयर किया पोस्ट

सूर्या की 41वीं फिल्म में फीमेल लीड रोल में टॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेस नजर आने वाली है। इस बात की जानकारी फिल्म के मेकर्स ने ट्वीट कर के दी है।

WrittenBy
By: Abhay | Published: March 28, 2022 6:16 PM IST

Krithi Shetty in Suriya 41: साउथ के जाने-माने निर्देशक बाला की नई फिल्म सूर्या 41 को लेकर खूब चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है इस फिल्म का फैंस कई दिनों से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म में आपको साउथ के बड़े स्टार सूर्या नजर आने वाले है। इस फिल्म से जुड़ी एक खास बात ये भी है कि सूर्या और निर्देशक बाला एक दूसरे साथ करीब 18 साल बाद काम कर रहे है। इस फिल्म की अपोजिट फीमेल लीड को लेकर हर जगह सवाल हो रहे थे। अभ जाकर इसका जवाब मिल गया है। जिसे जानने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। तो चलिए जानते है कौन है अपोजिट फीमेल लीड रोल।

कृति शेट्टी को मिला मौका

निर्देशक बाला की नई फिल्म हैशटैग सूर्या 41 में आपको सूर्या (Suriya) के साथ टॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक कृति शेट्टी नजर आने वाली है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कृति शेट्टी (Krithi Shetty) पहली बार सूर्या के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। कृति शेट्टी (Krithi Shetty) के अलावा इस फिल्म में कई और स्टार्स नजर आने वाले है। इस बात की जानकारी 2डी एंटरटेनमेंट के ट्विटर हैंडल से दी गई है। इसमें जमकर कृति शेट्टी की तारीफ की गई है।

क्या है फिल्म की कहानी?

बताया जा रहा है कि फिल्म का प्लॉट नंधा और पीथमगन जैसी फिल्मों के प्लॉट से बिल्कुल अलग होगा। इस फिल्म में सूर्या का किरदार ऐसा होगा जो पहले तमिल सिनेमा में नहीं देखा गया है। बताया जा रहा है ये फिल्म काफी बड़े बजट में बनने वाली है। अब देखना ये होगा की क्या ये सूर्या की ये फिल्म राम चरण की फिल्म आरआरआर को पीछे छोड़ पाएगी या नहीं। सूर्या (Suriya) और कृति शेट्टी (Krithi Shetty) की लीड रोल वाली फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।