FIR Filed Against SS Rajamouli: फिल्म जगत में निर्देशन, विजन और फिल्मों को लेकर अपनी अलग पहचान बनाने वाले मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन और एडवेंचर फिल्म 'वाराणसी' (Varanasi) को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि, इस बीच अब वह कानूनी विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं. मालूम हो कि, 15 नवंबर 2025 को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में फिल्म के टाइटल और टीजर लॉन्च के लिए ग्लोबट्रॉटर इवेंट का आयोजन किया गया था, जिसमें एसएस राजामौली ने भगवान हनुमान को लेकर कुछ ऐसा बयान दे दिया था, जो अब उनके गले की फांस बनता नजर आ रहा है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि उसी बयान क लेकर अब डायरेक्टर पर FIR दर्ज (FIR Filed Against SS Rajamouli) कराई गई है.
Globetrotter Event में क्या हुआ था?
हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में 15 नवंबर 2025 को आयोजित ग्लोबट्रॉटर इवेंट में एसएस राजामौली (SS Rajamouli Movie) की मचअवेटे फिल्म 'वाराणसी' का टाइटल और टीजर लॉन्च होना था, लेकिन इस दौरान कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते इवेंट में देरी हुई, जिसे देख फिल्म निर्माता काफी परेशान हुए और उन्होंने इसे भगवान हनुमान से जोड़कर कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है.
SS Rajamouli पर क्यों दर्ज हुई FIR?
दरअसल, एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के बयान पर सोशल मीडिया पर गुस्सा भड़क गया है और इसी बीच अब राष्ट्रीय वानर सेना ने कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि, इभी तक इस मामले पर एसएस राजामौली की कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है.
SS Rajamouli ने दिया था ये बयान
आपको बता दें कि, इवेंट के दौरान जब तकनीकी खराबी के कारण टीजर लॉन्च में देरी हुई, तो काफी परेशान होने के बाद एसएस राजामौली ने भावुक होते हुए इवेंट में मौजूद 50 हजार भीड़ से माफी मांगते हुए कहा था कि, 'यह मेरे लिए बेहद इमोशनल पल है. मैं भगवान में विश्वास नहीं करता, लेकिन मेरे पिता आए और कहा कि, भगवान हनुमान सब कुछ संभाल लेंगे. क्या वह ऐसे ही काम करते हैं? मुझे बस यही सोचकर गुस्सा आ रहा है.' उन्होंने आगे कहा था, 'जब मेरे पिता ने हनुमान के बारे में बात की और मुझे सफलता के लिए उनके आशीर्वाद पर भरोसा करने को कहा, तो मुझे बहुत गुस्सा आया.'
Atheism Against #HanumanJi Is Unacceptable Mr.Rajamouli….
On The Contrary You Are Trying To Fool Audience & Making Money In Name Of #ShreeRam Is Totally Pathetic??@ssrajamouli Pls Remember Where There Is Jai Shree Ram, Our Beloved Hanuman Ji Follows & Worshipped By Crores Of… pic.twitter.com/YCm3pb9wDV
— Bollywood Legacy Channel (@LegacyChannel_) November 16, 2025
सोशल मीडिया पर हुई खूब आलोचना
डायरेक्टर के इस बयान के बाद जहां सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हो रही है, वहीं इसी बीच अब उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज हो गई है. हालांकि, अगर उनकी इस फिल्म की बात करें, तो यह एक एक्शन और एडवेंचर से भरी मूवी है, जिसमें महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगे.
Subscribe Now
Enroll for our free updates