Samantha Ruth Prabhu finds new love: साउथ फिल्म अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी स्टार हैं। अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों से लेकर अपनी निजी जिंदगी तक को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पर्सन की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो चुके हैं। एक्ट्रेस ने इस शख्स की तस्वीरें शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है। जबकि साथ ही एक प्यारे से कैप्शन में 'आई लव यू' तक लिख दिया है। अदाकारा ने ये तस्वीरें शेयर कर लिखा, 'तुम्हारे जैसा बेहतरीन इंसान लो और उसे 100 से मल्टीप्लाई कर दो। वो मेरा बेस्ट फ्रेंड हैं। आई लव यू राहुल रविंद्रन... हमेशा और हमेशा के लिए। (जब वो बहुत फूडी है लेकिन अपना खाना सिर्फ तुम्हें साथ देने के लिए छोड़ देता है तो ये उसे मार डालता है।) सामंथा रुथ प्रभु की ये क्यूट पोस्ट आप यहां देख सकते हैं।
View this post on Instagram
तो क्या राहुल रविंद्रन को डेट कर रही हैं सामंथा रुथ प्रभु?
अब इस तस्वीर को देख लोग यही कयास लगा रहे हैं कि क्या अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु की जिंदगी में किसी और शख्स की एंट्री हो चुकी है? तो बता दें कि ऐसा नहीं हैं। फिल्म एक्टर, निर्देशक और प्रोड्यूसर राहुल रविंद्रन अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु के एक अच्छे और पुराने दोस्त हैं। एक्टर ने कुछ वक्त पहले भी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की 14 सालों पुरानी एक तस्वीर शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया था। उस वक्त एक्टर ने सामंथा रुथ प्रभु की इतनी पुरानी तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में 13 साल पूरे करने के लिए बधाई भी दी थी। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही छा गई थी।
इन फिल्मों में बिजी हैं सामंथा रुथ प्रभु
बता दें कि अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों कई दिलचस्प फिल्मों में बिजी हैं। वो जल्दी ही विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म कुशी लेकर थियेटर पहुंचने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस वेब सीरीज सिटाडेल में भी नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज में अदाकारा बॉलीवुड स्टार वरुण धवन के साथ दिखेंगी। इस वेब सीरीज को द फैमिली मैन फेम निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके ही बना रहे हैं। तो क्या आप इन फिल्मों को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates