साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) के फैंस को उनकी फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है. ऐसे में एक्टर जल्द ही उनके इस इंतजार को खत्म करने वाले हैं. दरअसल, मकर संक्रांति के खास मौके पर रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' (Jailer) के दूसरे पार्ट का एलान किया गया है. साथ ही इसका जबरदस्त टीजर भी रिलीज किया गया है. ऐसे में लंबे समय बाद एक बार फिर से साउथ के थलाइवा (Thalaiva) पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं.
साल 2023 में 'जेलर' (Jailer Teaser) रिलीज हुई थी, जिसके दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. वहीं अब मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट का ऐलान टीजर के साथ कर दिया है. ऐसे में एक बार फिर से रजनीकांत के फैंस अपने हीरो को पर्दे पर जबरदस्त एक्शन करते देखेंगे.
मकर संक्रांति के मौके पर सन पिक्चर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म जेलर के दूसरे पार्ट का एक्शन से भरपूर टीजर रिलीज किया. यह टीजर 4 मिनट का है, जिसकी शुरुआत नेल्सन और म्यूजिशियन, अनिरुद्ध के बीच एक नई स्क्रिप्ट पर चर्चा से होती है, जिसके बाद रजनीकांत की धमाकेदार एंट्री होती है. साउथ के थलाइवा खून से लथपथ सफेद शर्ट में, एक हाथ में बंदूक और दूसरे में तलवार लिए नजर आते हैं. वहीं टीजर का लास्ट का सीन तो बेस्ट है, जिसमें रजनीकांत चश्मा लगाए दुश्मनों को ढूंढ-ढूंढकर मार रहे हैं. टीजर काफी यूनिक है और फैन्स को भी काफी पसंद आ रहा है.
आपको बता दें कि फिल्म जेलर में रजनीकांत का जबरदस्त अवतार लोगों को काफी पसंद आया था और ये सुपरस्टार के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. वहीं अब जब इसके दूसरे पार्ट का एलान हो गया है, तो लोगों को इसके सीक्वल से भी काफी ज्यादा उम्मीदें. फिल्म का एलान तो हो गया है, लेकिन मेकर्स ने अभी इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है.