Jailer 2: क्या पुलिस की वर्दी पहनकर फिर एक्शन मोड में लौटेंगे रजनीकांत? 'जेलर 2' को लेकर मेकर्स ने बनाया ये प्लान

Rajinikanth Jailer 2 on roll with director Nelson Dilipkumar: साउथ फिल्म स्टार रजनीकांत की मूवी जेलर 2 को लेकर एक बड़ी खबर हाथ लगी है। रिपोर्ट्स की मानें तो थलाइवा 172 के साथ रजनीकांत ने एक बार फिर नेल्सन दिलीपकुमार के साथ हाथ मिलाया है।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: January 17, 2024 12:59 PM IST

Rajinikanth Jailer 2 on roll with director Nelson Dilipkumar: साल 2023 में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मूवी 'जेलर' ने तहलका मचा दिया था। कॉलीवुड सुपरस्टार रजनीकांत की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सिनेमाघरों को हिला डाला। सुपरस्टार रजनीकांत की इस फिल्म को साउथ ही नहीं, नॉर्थ इंडियन फैंस ने भी खूब पसंद किया था। 'जेलर' की बंपर सक्सेस के बाद अब मेकर्स इस मूवी के सीक्वल की तैयारी में लगे हैं। जी हां, सामने आईं लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार संग दोबारा इस फिल्म के सीक्वल के लिए हाथ मिलाया है।

थलाइवा 172 होगी 'जेलर 2'

यही वजह है कि साउथ सिनेमाई दुनिया में इस बात को लेकर चर्चा है कि थलाइवा की 172वीं फिल्म 'जेलर 2' होने वाली है। एंटरटेनमेंट न्यूज वर्ल्ड में सामने आ रहीं ये रिपोर्ट्स सही निकलीं तो तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की मूवी एक बार फिर सिनेमाघरों में तहलका मचा सकती है। इस फिल्म के पहले पार्ट को लेकर भी फैंस के बीच भारी बज था। दर्शकों की उम्मीदों पर पहला पार्ट पूरी तरह से खरा उतरा था। इसके बाद मूवी के दूसरे पार्ट को लेकर भी दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है।

इन फिल्मों में बिजी हैं रजनीकांत

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से कम नहीं हैं। रजनीकांत 72 साल के हो चुके हैं। बावजूद इसके वो बैक टू बैक हिट फिल्में दर्शकों को दे रहे हैं। रजनीकांत की पिछली रिलीज मूवी 'जेलर' ब्लॉकबस्टर रही थी। इससे पहले भी उनकी मूवी 'अन्नाथे' को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया था। अब जल्दी ही रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनने वाली मूवी 'लाल सलाम' में नजर आएंगे। इसके अलावा उन्होंने 'विक्रम' स्टार लोकेश कनगराज के साथ अगली मूवी साइन की है। इस फिल्म को फिलहाल थलाइवा 171 कहकर बुलाया जा रहा है। क्योंकि ये रजनीकांत के करियर की 171वीं फिल्म है। तो क्या आप रजनीकांत की अपकमिंग मूवी को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।