South Movies Releasing on OTT: कोरोनावायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है और ऐसे में केंद्र सरकार ने देशभर में लगे लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है।कोरोनावायरस लॉकडाउन की वजह से सिनेमा हॉल, जिम और मॉल समेत कई चीजों को बंद हुए करीबन 2 महीने होने जा रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड से लेकर साउथ समेत सभी फिल्मों की शूटिंग बंद है।। जिन फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं उन्हें अभी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया सकता है। इसी कारण बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ के निर्माताओं ने भी अपनी ज्यादातर फिल्मों को ऑनलाइन रिलीज करने फैसला लिया है।इस समय यह कह पाना मुश्किल है कि लॉकडाउन खुलने के बाद भी क्या सिनेमाघरों को खोल दिया जाएगा। इस समय सभी निर्माताओं के लिए यह शंका लगातार बनी हुई है और इसी वजह से उन्होंने अपनी फिल्मों को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने की घोषणा की है।
इस लिस्ट में कीर्ति सुरेश स्टारर की पेंगुइन (तमिल और तेलुगु), सुफीयम सुजाथायुम (मलयालम), लॉ (कन्नड़) और फ्रेंच बिरयानी (कन्नड़) के अलावा ज्योतिका अभिनीत लीगल ड्रामा फिल्म पोनमाल वंधल का नाम जुड़ चुका है और आने वाले हफ्तों में इन फिल्मों को ऑनलाइन ही रिलीज किया जाएगा। फिल्मों का प्रीमियर अगले तीन महीने तक होगा और यह दुनिया भर के 200 देशों में उपलब्ध होगी। आइये देखें इन साउथ फिल्मों की पूरी लिस्ट...
पोनमागल वंधाल (Ponmagal Vandhal)
Delay in justice is injustice ⚖️#PonmagalVandhal releasing 29th May! #PonmagalVandhalOnPrime #WorldPremiereOnPrime@Suriya_offl #Jyotika @fredrickjj @rparthiepan @rajsekarpandian #Thiyagarajan #Pandiarajan #PratapPothen @2D_ENTPVTLTD @SakthiFilmFctry @SonyMusicSouth pic.twitter.com/AXGuTFRpNL
— amazon prime video IN (@PrimeVideoIN) May 15, 2020
लीगल ड्रामा पर आधारित ज्योतिका, पार्थिबन, भाग्यराज, प्रताप पोथेन और पंडियाराजन स्टारर फिल्म पोनमागल वंधाल 29 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन जे.जे. फ्रेड्रिक ने किया है। सूरिया और राजशेखर कर्पूरासुंदरापांडियन ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
पेंगुइन (Penguin)
She's on a path-breaking journey... destined to go very far! #Penguin releasing on 19th June #PenguinOnPrime #WorldPremiereOnPrime@keerthyofficial @EashvarKarthic @karthiksubbaraj @music_santhosh @madhampatty @stonebenchfilms pic.twitter.com/uFCxpcAUhH
— amazon prime video IN (@PrimeVideoIN) May 15, 2020
कीर्ति सुरेश स्टार यह फिल्म पेंगुइन 16 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। यह फिल्म एशवर कार्तिक द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म स्टोन बेंच फिल्म्स और कार्तिक सुब्बाराज द्वारा निर्मित है।
लॉ (Law)
Now, we have a piece of evidence to support our statement! #Law releasing on 26th June! #LawOnPrime #WorldPremiereOnPrime@raginichandran #MukhyamantriChandru @PuneethRajkumar #AshwiniPuneethRajkumar#MGovinda #RaghuSamarth @vasukivaibhav #SiriPrahlad @PRK_Productions pic.twitter.com/ujzWphwlBI
— amazon prime video IN (@PrimeVideoIN) May 15, 2020
रागिनी चंद्रन, सिरी प्रह्लाद और दिग्गज अभिनेता मुख्यमंत्री चंद्रू स्टारर फिल्म लॉ 26 जून के दिन अमेजन प्राइम वीडियो रिलीज होगी। रघु समर्थ द्वारा लिखित और निर्देशित और अश्विनी और पुनीत राजकुमार द्वारा निर्मित है।
सुफीयम सुजाथायुम (Sufiyum Sujatayum)
Experience the different shades of love, in the world premiere of #SufiyumSujatayumOnPrime. Coming Soon! #WorldPremiereOnPrime @VijaybabuFFh @Actor_Jayasurya @aditiraohydari @NaranipuzhaS pic.twitter.com/EOvTx2MQEp
— amazon prime video IN (@PrimeVideoIN) May 15, 2020
अदिति राव हैदरी और जयसूर्या स्टारर यह फिल्म सुफीयम सुजाथायुम जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो रिलीज होगी। इस फिल्म रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है। यह फिल्म नरानीपुजा शानावस द्वारा लिखित और निर्देशित है और विजय बाबू के फ्राइडे फिल्म हाउस द्वारा निर्मित है।
फ्रेंच बिरयानी (French Biryani)
Say bonjour to French Biryani in its #WorldPremiereOnPrime on July 24.
PS: This dish is best eaten hot. #FrenchBiryaniOnPrime @PuneethRajkumar @PRK_Productions @DanishSait @pitobash #PRKAudio #PannagaBharana #MahanteshHiremutt #YusufSal pic.twitter.com/L4dbKEl4ma
— amazon prime video IN (@PrimeVideoIN) May 15, 2020
'फ्रेंच बिरयानी' फिल्म में दानिश सैत, सल यूसुफ और पितोबाश अहम किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म 24 जुलाई को ऑनलाइन रिलीज होने जा रही है। फिल्म को अविनाश बलेक्कल द्वारा लिखा गया है। फिल्म का निर्देशन पन्नगा भराना ने किया है।