Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

साउथ सुपरस्टार Vijay Thalapathy को फिल्मी दुनिया में हुए 27 साल तो फैंस में मचा तूफान, ऐसे कर रहे हैं विश

साउथ सुपरस्टार विजय (Vijay) ने हाल ही में दक्षिण भारतीय फिल्मों में 27 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में फैंस उन्हें कुछ इस अंदाज में विश कर रहे हैं।

By: Shivani Bansal  |  Published: December 4, 2019 4:08 PM IST

साउथ सुपरस्टार Vijay Thalapathy को फिल्मी दुनिया में हुए 27 साल तो फैंस में मचा तूफान, ऐसे कर रहे हैं विश
Vijay Thalapathy,

दक्षिण भारतीय फिल्मों के हीरो विजय थलापथी (Vijay) ने फिल्मी दुनिया में 27 साल पूरे कर लिया है। साउथ स्टार विजय को फैंस थलापथी (Thalapathy) के नाम से भी पुकारते हैं। ये नाम उन्हें साल 1994 में आई फिल्म रासीगन से मिला जिसमें एक्टर ने इलैया थलापथी (Ilaiya Thalapathy) नाम का किरदार निभाया था। इसके बाद से ही एक्टर के फैंस ने उन्हें थलापथी के नाम से बुलाना शुरू कर दिया था। फिल्म इंडस्ट्री में 27 साल पूरे होने पर एक्टर को फैंस से जमकर बधाइयां मिल रही है। सोशल मीडिया पर काफी देर तक #27YrsOfKwEmperorVIJAY ट्रेंड करता रहा था। विजय थलापथी के फैंस उनके इस माइलस्टोन के पूरा होने के जश्न में काफी खुश हैं और जमकर खुशियां मना रहे हैं।

इसे भी पढें- Thalapathy Vijay की फिल्म Thalapathy 64 को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी, खुशी से झूमने लगेंगे फैंस

साउथ स्टार विजय ने महज 10 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। उनके पिता एस के चंद्रशेखर तमिल फिल्ममेकर थे और उनकी मां शोभा एक सिंगर थी।

1984 में आई उनकी फिल्म वेत्री (Vetri) में वो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे। इस वक्त उनकी उम्र महज 10 साल की थी। इस फिल्म को उनके पिता ने ही बनाया था। इसके बाद 18 साल की उम्र से ही उन्होंने लीड रोल निभाने शुरू कर दिए थे। साल 1992 में नालाइया थीरपु (Naalaiya Theerpu) से एक्टर ने डेब्यू किया था। इसके बाद एक्टर ने कई सारी रोमांटिक फिल्में की और फैंस के दिलों में एक खास जगह बना ली थी।

इसे भी पढें- Arjun Reddy स्टार Vijay Deverakonda ने खरीदा करोड़ों रुपये का आलीशान घर, कीमत जानकर लगेगा झटका

एक्टर के फैंस की तादाद साउथ फिल्मों में काफी ज्यादा है। ऐसे में इस खास दिन को भला एक्टर के फैंस कैसे भूल सकते हैं। इसीलिए सुबह से अपने फेवरेट एक्टर को कुछ इस तरह से बधाई दे रहे है।

देखिए साउथ स्टार विजय को कैसे विश कर रहे हैं फैंस

जिन्हें नहीं पता हैं उन्हें बता दें कि साउथ स्टार विजय एक अच्छे सिंगर भी हैं। उन्होंने इलैयाराजा, एआरआर, देवा, विद्यासागर और एस ए राजकुमार जैसे संगीतकारों के लिए अपनी आवाज भी दी है। उनकी तेलुगु फिल्म पुवे उनाक्कागा (Poove Unakkaga) ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। जिसने सिनेमाघरों में 250 दिनों तक टिकी रही थी। इस फिल्म को बाद में हिंदी में बधाई हो बधाई (Badhai Ho Badhai) के नाम से बनाया गया था। जबकि तेलुगु में सुभाकांक्षुलु (Subhakankshalu) और कन्नड़ भाषा में ई ह्रद्या निन्नागागी (Ee Hrudaya Ninagagi) के नाम से बनाया गया था।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...


About the Author

Shivani Bansal