Also Read
Mahesh Babu films
टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) इन दिनों अपनी फिल्म सरिलारु नीकेवरु (Sarileru Neekevvaru) के प्रमोशन में बिजी हैं। ये फिल्म जल्दी ही सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर महेश बाबू के फैंस का क्रेज अभी से ही सांतवे आसमान पर है। लेकिन इसी के साथ सुपरस्टार की अगली फिल्म को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई है। सामने आ रही लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ सुपरस्टार अपनी अगली फिल्म में एक बार फिर कमल हसन की बेटी और साउथ की दिग्गज अदाकारा श्रुति हसन (Shruti Haasan) के साथ रोमांस करते दिखेंगे।
इसे भी पढ़ें- साउथ सुपरस्टार Vijay Deverakonda की Fighter के लिए साथ आए Karan Johar, वजह जानकर झूमने लगेंगे फैंस
रिपोर्ट्स हैं कि महेश बाबू की अगली फिल्म एसएसएमबी27 (SSMB27) के लिए श्रुति हसन को फाइनल किया गया है। इन दोनों ही स्टार्स की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। बीती दफा महेश बाबू और श्रुति हसन एक साथ फिल्म श्रीमंतुडु (Srimanthudu) में नजर आए थे। ये फिल्स साल 2015 में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में महेश बाबू और श्रुति हसन की शानदार केमिस्ट्री भी दर्शकों के दिलों पर राज कर गई थी। अब सामने आ रही हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये जादू दर्शकों को दोबारा देखने को मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें- ‘Baahubali’ से भी बड़ी फिल्म बनाएंगे साउथ स्टार Rana Daggubati, मेगा बजट के साथ बनेगी ‘Hiranyakashyap’
लेकिन फिलहाल एक्टर महेश बाबू अपनी फिल्म सरिलारु नीकेवरु में बिजी हैं। इस फिल्म में वो आर्मी मैन का किरदार निभाते दिखने वाले है। फिल्म में महेश बाबू के अपोजिट लीड रोल में साउथ स्टार रश्मिका मंदन (Rashmika Mandann) है। इसके अलावा फिल्म में दिग्गज अदाकारा विजयाशांति भी अहम किरदार में नजर आएंगी। तो वहीं, फिल्म में विलेन के रोल में प्रकाशराज (Prakash Raj) नजर आने वाले है। प्रकाश राज अपनी कई फिल्मों में विलेन के किरदार में इंप्रेस कर चुके है। ये फिल्म साल 2020 में 11 जनवरी को सिनेमाघर पहुंचने वाली है। तो क्या आप इसके लिए एक्साइटेड हैं। हमें कमेंट कर बता सकते है।
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...