Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Trisha Krishnan से माफी मांगने के बाद Mansoor Ali Khan ने लिया यू-टर्न, अब करेंगे कोर्ट में मुलाकात

Mansoor Ali Khan to file defamation lawsuits against Trisha Krishnan: साउथ फिल्म अदाकारा तृषा कृष्णन से माफी मांगने के बाद एक्टर मंसूर अली खान ने यू-टर्न ले लिया है। खबरों की मानें तो एक्टर अदाकारा और चिरंजीवी समेत इन साउथ सितारों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा फाइल करेंगे।

By: Shivani Bansal  |  Published: November 27, 2023 12:19 PM IST

Trisha Krishnan से माफी मांगने के बाद Mansoor Ali Khan ने लिया यू-टर्न, अब करेंगे कोर्ट में मुलाकात

Mansoor Ali Khan will file defamation lawsuits against Trisha Krishnan: साउथ फिल्म अदाकारा तृषा कृष्णन को लेकर बीते दिनों ही लियो को-स्टार मंसूर अली खान ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी। लेकिन अब फिल्म स्टार मंसूर अली खान ने अपना मन बदल लिया है। सुनने में आया है कि फिल्म स्टार मंसूर अली खान ने अदाकारा तृषा कृष्णन के खिलाफ कोर्ट में जाने का मन बना लिया है। खबरों की मानें तो फिल्म स्टार तृषा कृष्णन के खिलाफ मंसूर अली खान मानहानि का मुकदमा करने का फैसला कर लिया है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म स्टार मंसूर अली खान तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी और खुशबू सुंदर के खिलाफ भी मानहानि का मुकदमा कर सकते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म स्टार मंसूर अली खान ने कोर्ट से अंतरिम जमानत न मिलने की वजह से अदाकारा तृषा कृष्णन के खिलाफ कोर्ट जाने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म स्टार मंसूर अली खान का कहना है कि उनका बयान तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। जिसे लोगों ने अदाकारा तृषा कृष्णन के खिलाफ भुनाया। इस वजह से उन्होंने एक्ट्रेस से माफी मांगी थी। इसके बाद फिल्म स्टार को चेन्नई की महिला पुलिस स्टेशन ने समन किया था। जहां एक्टर खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर नहीं पहुंचे थे। अब एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में खबर है कि मंसूर अली खान अपनी लड़ाई को आगे ले जाने की तैयारी में हैं। फिल्म स्टार मंसूर अली खान ने अब तृषा कृष्णन ही नहीं, चिरंजीवी और खुशबू सुंदर के खिलाफ भी मानहानि केस करने की तैयारी है। दरअसल, चिरंजीवी और खुशबू सुंदर समेत साउथ के कई बड़े स्टार्स ने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का साथ देते हुए एक्टर के बयान के घोर निंदा की थी।

क्या था मंसूर अली खान का बयान?

बता दें कि ये पूरा मामला उस वक्त शुरु हुआ जब लियो फिल्म स्टार मंसूर अली खान ने एक प्रेस कॉफ्रेंस में कमेंट करते हुए एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर विवादित बयान दिया था। फिल्म स्टार ने इस दौरान कहा था, 'जब मुझे पता चला कि फिल्म में तृषा कृष्णन है तो मुझे लगा कि मूवी में कोई बेडरूम सीन होगा। मुझे लगा कि मैं उन्हें बेडरूम में लेकर जाउंगा। जैसा मैंने कई फिल्मों में दूसरी एक्ट्रेसेस संग किया है। मैंने बहुत सारे रेप सीन किए हैं और ये मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। लेकिन इन लोगों ने मुझे कश्मीर में शूटिंग के वक्त तृषा को देखने तक नहीं दिया।' मंसूर अली खान के इस बयान के बाद काफी बवाल हुआ था।


About the Author

Shivani Bansal