Master स्टार Thalapathi Vijay के बेटे Jason Sanjay को लॉन्च करेगा ‘भवानी’, Vijay Sethupathi ने बनाया मेगा प्लान

Master star Vijay Sethupathi to launch Thalapathi Vijay’s son Jason Sanjay: तमिल फिल्म अभिनेता विजय सेतुपति अपनी फिल्म मास्टर के को-स्टार थलापति विजय के बेटे जैसन संजय को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। वो अपनी ही इस फिल्म के साथ जैसन संजय का डेब्यू करवाएंगे।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: February 20, 2021 3:39 PM IST

Master star Vijay Sethupathi to launch Thalapathi Vijay’s son Jason Sanjay: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) स्टारर हालिया रिलीज तमिल फिल्म मास्टर (Master) ने पूरे देश में हंगामा मचाया हुआ है। कोरोना काल के बीच रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने नाम के झंडे पूरे देश में फहरा दिए हैं। इस फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है। फिल्म में मास्टर विजय यानी थलापति विजय और ‘भवानी’ उर्फ विजय सेतुपति की टक्कर ने थियेटर्स में खूब सीटियां पाई हैं। अब इस जोड़ी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

ये खबर विजय सेतुपति की ही एक और फिल्म उपेन्ना (Uppena) से जुड़ी है। ये फिल्म भी हाल ही में रिलीज हुई है। जिसे तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है। इस फिल्म के साथ तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) के भांजे पंजा वैष्णव तेज (Panja Vaisshnav Tej) ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा है। इस फिल्म में भी विजय सेतुपति विलेन के रोल में ही दिखे हैं। इस फिल्म को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ये रोमांटिक फिल्म हैं जो नालकोंडा ऑनर किलिंग की कहानी पर आधारित है।

दरअसल, इस फिल्म के ऐलान के वक्त से ही कयास लगाए जा रहे थे कि उपेन्ना के तमिल रीमेक से थलापति विजय के बेटे जैसन संजय का डेब्यू होगा। मगर अब जब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है तो एक बार फिर ये चर्चाएं तेज हो चली हैं। इस फिल्म के तमिल रीमेक राइट्स विजय सेतुपति के ही पास हैं। अब रिपोर्ट्स हैं कि विजय सेतुपति इस फिल्म के तमिल रीमेक में थलापति विजय के बेटे जैसन संजय को कास्ट करने वाले हैं।

कहा जा रहा है कि फिल्म मास्टर के ही सेट पर थलापति विजय को विजय सेतुपति ने इस फिल्म की कहानी सुनाई थी जो उन्हें काफी पसंद आई थी। अब अगर ऐसा हुआ तो ये जैसन संजय की इस फिल्म से फिल्मी दुनिया में एंट्री हो सकती है। बता दें कि जैसन संजय अपने पिता और दादा की तरह ही फिल्म लाइन से जुड़ना चाहते हैं। वो कनाडा में फिल्म मेकिंग की पढ़ाई भी कर रहे हैं। बता दें कि उपेन्ना को निर्देशक बुची बाबू साना (Buchi Babu Sana) ने डायरेक्ट किया है। ये बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है।