Thudarum Movie: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री एक बार फिर सुर्खियों में है, और इसकी वजह हैं दिग्गज अभिनेता मोहनलाल (Mohanlal) जो 64 साल की उम्र में धमाल मचा रहे हैं, उनकी फिल्में लगातार सुपरहिट जा रहीं हैं, और जिनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म थुडरम (Thudarum) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है.
25 अप्रैल को रिलीज हुई, फिल्म थुडरम ने अपने पहले पांच दिन में करीब 100 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है. खास बात ये है, कि इस फिल्म का बजट सिर्फ 30 करोड़ रुपये था. यानी फिल्म ने महज पांच दिन में अपनी लागत का तीन गुना कमा लिया है.
फिल्म ने की इतनी कमाई?
पहले तीन दिन में ही इसने 67 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था, जिससे ये साफ हो गया था, कि ये फिल्म सुपरहिट होने वाली है. इतना ही नहीं इस फिल्म ने मोहनलाल की पिछली ब्लॉकबस्टर आडुजीवितम के शुरुआती कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने चार दिन में 64.2 करोड़ कमाए थे.
100 CRORES+ WORLDWIDE ? #Thudarum in 100+ Crores club ?
11th one from Malayalam Land... 4th one from the INDUSTRY's BIGGEST BRAND MOHANLAL ?? ALL-TIME RECORD. pic.twitter.com/Dt0xqkd8cU— AB George (@AbGeorge_) April 30, 2025
थ्रिल और ड्रामा से भरपूर है फिल्म
थुडरम एक थ्रिलर फिल्म है, जिसे डायरेक्ट किया है, तरुण मूर्ति ने और प्रोड्यूस किया है, रजपूत्रा विजुअल मीडिया ने. फिल्म की कहानी और डायरेक्शन को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. मोहनलाल के साथ फिल्म में शोभना, मणियंपिल्ला राजू, बिनु पप्पू और इरशाद अली जैसे दमदार कलाकार भी नजर आए हैं.
बॉलीवुड पीछे, मॉलीवुड आगे
जहां एक तरफ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री यानी बॉलीवुड 2024 में अब तक सिर्फ विक्की कौशल की 'छावा' जैसी एक हिट फिल्म ही दे पाई है, वहीं साउथ की फिल्म इंडस्ट्रीज खासकर मलयालम सिनेमा हर महीने एक नई ब्लॉकबस्टर पेश कर रही है. रीमेक और कमजोर कहानियों में फंसे बॉलीवुड को पीछे छोड़ते हुए, मॉलीवुड दर्शकों की उम्मीदों पर लगातार खरा उतर रहा है.
थुडरम की शानदार शुरुआत ने ये साबित कर दिया है, कि कंटेंट और परफॉर्मेंस के दम पर कोई भी फिल्म हिट हो सकती है. चाहे हीरो की उम्र 64 क्यों न हो.
Subscribe Now
Enroll for our free updates