Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Drishyam 3: फिर जॉर्ज कुट्टी बनेंगे मोहनलाल, तीसरे भाग के लिए झूमेंगे अजय देवगन के भी फैंस

Drishyam 3: मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म दृश्यम के तीसरे पार्ट को लेकर तैयारी कर रहे हैं। खबर है कि ये फिल्म का तीसरा भाग जल्दी ही सिल्वर स्क्रीन पर लौटने वाला है। जिसके लिए मेकर्स ने कमर कस ली है।

By: Shivani Bansal  |  Published: August 28, 2022 6:36 PM IST

Drishyam 3: फिर जॉर्ज कुट्टी बनेंगे मोहनलाल, तीसरे भाग के लिए झूमेंगे अजय देवगन के भी फैंस

Drishyam 3: मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म दृश्यम (Drishyam) को लेकर भारतीय सिने जगत में तहलका मचा चुके हैं। अपने बेगुनाह परिवार को पुलिस के चंगुल से बचाने की कोशिश करते दिखे मोहनलाल ने इस फिल्म में जॉर्ज कुट्टी का किरदार निभाया था। जिसने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं, हिंदी और तमिल, तेलुगु फिल्म जगत को भी हिलाकर रख दिया था। इस फिल्म को हिंदी में अजय देवगन, श्रेया सरन और तबू स्टारर फिल्म की दृश्यम में रीक्रिएट किया गया। हिंदी में भी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

इसके बाद सुपरस्टार मोहनलाल की इस फिल्म का दूसरा भाग दृश्यम 2 भी रिलीज हुआ। इस फिल्म को भी दर्शकों से बेपनाह प्यार मिला। जिसके बाद इस फिल्म की सफलता के बाद इसके दूसरे भाग को भी हिंदी, तमिल, तेलुगु में रिक्रिएट करने की तैयारी चल रही है। अब दिलचस्प बात ये है कि फिल्म निर्माता इस फिल्म के तीसरे भाग की भी तैयारी में जुट चुके हैं। फिल्म के निर्माता एंटनी पेरुम्बवूर (Antony Perumbavoor) ने खुद इस बात को कंफर्म किया है। इस बारे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें निर्माता दृश्यम 3 को कंफर्म करते हुए दिख रहे हैं। यहीं नहीं, इस खबर को ट्रेड एक्सपर्ट मनोबाला विजयबालन ने भी ट्वीट कर कंफर्म किया है। इसके बाद से ही दृश्यम 3 की खबर से फैंस में भारी क्रेज है।

तो क्या तीसरे पार्ट को भी रीमेक करेंगे अजय देवगन?

इस खबर से मोहनलाल ही नहीं, अजय देवगन के फैंस भी खासे एक्साइटेड हैं। मोहनलाल की दृश्यम 2 का हिंदी रीमेक पहले ही फ्लोर पर है। इसमें अजय देवगन और तबू एक बार फिर नजर आएंगे। ऐसे में दृश्यम 3 को भी मेकर्स जरूर हिंदी में बनाएंगे। जिससे अजय देवगन के फैंस भी खुश हैं। तो क्या आप इस खबर को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।


About the Author

Shivani Bansal