Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Viral Video: नागा चैतन्य के साथ हुआ हादसा, फिल्म 'वृषकर्मा' के इवेंट में कुर्सी से गिरे एक्टर

Naga Chaitanya Video: साउथ एक्टर नागा चैतन्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि वह इवेंट के दौरान कुर्सी से गिर पड़े.

By: Shashikant Mishra  |  Published: March 6, 2026 12:00 PM IST

Viral Video: नागा चैतन्य के साथ हुआ हादसा, फिल्म 'वृषकर्मा' के इवेंट में कुर्सी से गिरे एक्टर
नागा चैतन्य का वीडियो वायरल हो रहा है.

साउथ सिनेमा के चर्चित अभिनेता नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की फिल्म 'वृषकर्मा' (Vrushakarma) रिलीज होने वाली है. वह इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं और कई इवेंट में शामिल हो रहे हैं. नागा चैतन्य हाल ही में अपनी इस अपकमिंग फिल्म के एक कार्यक्रम पहुंचे थे और उनके साथ हादसा हो गया. दरअसल, वह इस इवेंट के दौरान कुर्सी से गिर पड़े और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नागा चैतन्य के इस वीडियो को देखकर उनके तमाम चाहने वाले फैंस हैरान हैं और रिएक्शन दे रहे हैं. आइए एक्टर का वीडियो देखते हैं.

नागा चैतन्य का वीडियो हो रहा वायरल

नागा चैतन्य अपनी फिल्म 'वृषकर्मा' के लिए प्रेस मीट में पहुंचते हैं और कुर्सी पर बैठते हैं. इस दौरान कुर्सी पीछी तरह पलट जाती है और नागा चैतन्य गिर पड़ते हैं. इस इवेंट के दौरान मौके पर मौजूद लोग एक्टर को तुरंत उठाने के लिए आगे बढ़ते हैं लेकिन वह खुद से उठ जाते हैं. इस हादसे में नागा चैतन्य के चोट नहीं लगी. वह इस घटना को नजरअंदाज कर मुस्कुराए और फिर इवेंट शुरू हुआ. नागा चैतन्य का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक्टर के इस वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं और अधिकतर ने उनकी एक्स वाइफ सामंथा रुथ प्रभु का नाम लेकर कमेंट किया है.

नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु की चार साल चली शादी

नागा चैतन्य के वर्कफ्रंट की बात बात करें तो वह पिछली बार साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म तंडेल में नजर आए थे. अब वह फिल्म 'वृषकर्मा' में काम करते दिखाई देंगे. नागा चैतन्य की इस अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. गौरतलब है कि नागा चैतन्य अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. नागा चैतन्य ने साल 2017 में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ शादी की थी. दोनों ने साल 2021 में तलाक ले लिया था. इसके बाद साल 2024 में नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ शादी की कर ली. वहीं, साल 2025 में सामंथा रुथ प्रभु ने डायरेक्टर राज निदिमोरू के साथ शादी कर ली. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.