बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) साउथ के सुपरस्टार प्रभास पर कमेंट करने के बाद बुरे फंस गए हैं। दरअसल अरशद वारसी ने समधीश के पॉडकास्ट में कहा था कि फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास (Prabha) बिल्कुल जोकर लग रहे थे। अरशद वारसी ने कहा था, 'कल्कि 2898 एडी में उन्हें प्रभास को देखकर काफी बुरा लगा, वह जोकर की तरह लग रहे थे।' हालांकि अरशद के इस कमेंट के बाद फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। केवल इतना ही नहीं साउथ के कई सितारों ने अरशद के बयान की निंदा की। एक्टर नानी का गुस्सा अरशद वारसी पर फूटा था, जिसके बाद उन्होंने अरशद वारसी पर टिप्पणी की थी। हालांकि ट्रोल होने के बाद नानी ने अपने कमेंट पर दुख जताया है।
अरशद वारसी पर भड़के थे नानी।
प्रभास पर किए कमेंट को लेकर नानी ने अरशद वारसी पर जमकर निशाना साधा था। नानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, 'अरशद वारसी ने जो भी कुछ कहा है, उससे उन्हें पहले ही काफी पॉपुलैरिटी मिल गई है, जितनी उन्हें उनके करियर में अब तक नहीं मिल पाई है।' हालांकि नानी के इस बयान के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया। जिसके बाद नानी ने अरशद से माफी मांगी और उन्हें गले लगाने की बात कही है।
अरशद वारसी पर कमेंट करने का नानी को है पछतावा
अब ट्रोलिंग के बाद नानी ने मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें अपने कमेंट पर पछतावा है। नानी ने कहा कि मैंने अरशद पर जो कमेंट किया था, वह प्रभास के प्रति प्यार में कहा था। एक्टर ने आगे कहा, 'जब मैंने अरशद का पूरा इंटरव्यू देखा तो मुझे उनके कहने का मतलब समझ आया। अरशद जी बहुत अच्छे एक्टर हैं और हम सभी ने उन्हें मुन्ना भाई में खूब पसंद किया है। केवल नॉर्थ या फिर साउथ में नहीं पूरे भारत में उन्हें काफी पसंद किया गया है।' वहीं नानी ने ये भी कहा कि एक्टर होने के नाते हमें अपने शब्दों का चयन सोच समझकर करना चाहिए। इसके अलावा नानी ने कहा कि अरशद और उनके द्वारा कही गई बातों का बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के रिश्तों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और टीवी न्यूज की पल पल की अपडेट जानने के लिए बने रहे बॉलीवुडलाइफ के साथ।
Subscribe Now
Enroll for our free updates