विग्नेश शिवन की एक गलती से नयनतारा को हुआ करोड़ों का घाटा, नेटफ्लिक्स ने पीछे खींचे इस डील से हाथ !!

Netflix to cancel Nayanthara-Vignesh Shivan's wedding video streaming deal: कॉलीवुड सुपरस्टार नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी को लेकर हुई नेटफ्लिक्स की डील से अब ओटीटी कंपनी हाथ पीछे खींचने का मन बना रही है। यहां जानिए आखिर क्या है पूरा मामला?

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: July 14, 2022 6:50 PM IST

Netflix to cancel Nayanthara-Vignesh Shivan's wedding video streaming deal: कॉलीवुड स्टार कपल नयनतारा और विग्नेश शिवन हाल ही में पति पत्नी बने हैं। इन दोनों सितारों ने 9 जून 2022 को ग्रैंड स्तर पर चेन्नई में शादी की थी। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के इस पावर कपल की शादी में सुपरस्टार शाहरुख खान से लेकर थलाइवा रजनीकांत तक ने धमाकेदार एंट्री की थी। दोनों सितारों की इस शादी की तस्वीर इंटरनेट की दुनिया में जमकर वायरल हुई थीं। दुल्हन बनी तमिल सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा के ब्राइडल लुक से फैंस की नजरें तक नहीं हट रही थी। तमिल सिनेमा की ये सबसे बड़ी शादियों में से एक थी। जिसके लिए बेहद खास इंतजाम किए गए थे।

नेटफ्लिक्स ने की थी नयनतारा-विग्नेश शिवन के साथ वेडिंग वीडियो अलबम की डील

सुनने में आया था कि नयनतारा और विग्नेश शिवन ने अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए ओटीटी मालिक नेटफ्लिक्स के साथ एक मेगा डील की थी। डील के तहत शादी की सभी रस्मों की एक वीडियो अलबम नेटफ्लिक्स पर स्टार कपल की शादी के बाद स्ट्रीम की जानी थी। जिसके लिए तमिल सुपरस्टार नयनतारा और विग्नेश शिवन के साथ नेटफ्लिक्स ने 25 करोड़ रुपये की बड़ी डील साइन की थी। हालांकि अब इस डील पर संकट के बादल गहरा गए हैं।

विग्नेश शिवन की इस गलती ने बिगाड़ा मामला

दरअसल, हाल ही में फिल्म स्टार नयनतारा और विग्नेश शिवन ने अपनी शादी की वन मंथ एनिवर्सिरी सेलिब्रेट की थी। इस मौके पर नयनतारा के पति विग्नेश शिवन ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं। इन तस्वीरों में न्यूली वेडेड कपल को शाहरुख खान से लेकर रजनीकांत, एआर रहमान जैसे सितारे शादी की बधाई देते दिखे थे। अब सामने आ रही ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो विग्नेश शिवन की इस हरकत से नेटफ्लिक्स को झटका लगा है। वो नहीं चाहते थे कि स्टार कपल की शादी से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तब तक सामने आए जब तक उनकी फिल्म न स्ट्रीम हो। मगर अब विग्नेश शिवन के इस कदम से नाराज नेटफ्लिक्स ने अदाकारा नयनतारा के साथ हुई डील को रद्द करने का मन बना लिया है। अगर ये डील रद्द होती है तो अदाकारा को 25 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है।