New Year 2026: नए साल की शुरुआत के साथ ही साउथ के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का नाम एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वजह है दोनों की रोम वेकेशन से जुड़ी वायरल तस्वीरें, जिन्होंने फैंस के बीच हलचल मचा दी है. सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक, कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ने साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है.
दरअसल, विजय देवरकोंडा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोम ट्रिप की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. जिनमें वो इटली के ऐतिहासिक शहर रोम की गलियों में घूमते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीर में एक फोटो ने सबको कंफ्यूज कर दिया, क्योंकि इसमें विजय के साथ एक लड़की नजर आ रही है, जो उनके कंधे पर सिर रखे दिख रही है. हालांकि, उनका चेहरा क्लीयर समझ नहीं आ रहा है, लेकिन फैंस ने उन्हें रश्मिका मंदाना बताया हैं.
TRENDING NOW
View this post on Instagram
वहीं दूसरी तरफ, रश्मिका मंदाना ने भी रोम से अपनी छुट्टियों की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं. उनकी पोस्ट में शांत माहौल. कैंडल प्रेयर, चर्च विजिट और दोस्तों के साथ बिताए गए खूबसूरत पल नजर आए. खास बात यह रही कि रश्मिका की पोस्ट में विजय देवरकोंडा के कुछ वीडियो क्लिप्स भी दिखे. जिसमें रश्मिका विजय को स्वीट्स खिलाती दिखीं, जिसे देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
रश्मिका ने क्रिसमस पर विजय के भाई आनंद देवरकोंडा के साथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं. उस समय विजय की गैरमौजूदगी पर सवाल उठे थे, लेकिन अब उनकी रोम से आई तस्वीरों ने साफ कर दिया कि वह भी वहीं मौजूद थे. विजय ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं मेरे प्यारे दोस्तों. साथ आगे बढ़ें, ढेर सारी यादें बनाएं और प्यार व खुशी फैलाएं.' इस मैसेज के बाद से ही फैंस मान रहे हैं कि नए साल का स्वागत उन्होंने बेहद खास तरीके से किया है.
View this post on Instagram
बात करें दोनों के रिश्ते की तो अक्टूबर 2025 में विजय और रश्मिका की गुपचुप सगाई की खबरें सामने आई थीं. हालांकि, दोनों ने अब तक इस पर कोई ऑफीशियल बयान नहीं दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के एक ऐतिहासिक महल में निजी समारोह में शादी कर सकते हैं.
फिलहाल, रोम की इन वायरल तस्वीरों ने इतना जरूर साफ कर दिया है कि विजय और रश्मिका की बॉन्डिंग पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आ रही है और फैंस को अब उनकी ऑफीशियल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates