Thalapathy 65: Pooja Hegde ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड, Master Vijay के साथ काम करने के लिए इतने करोड़ रुपये

थलापति विजय (Thalapathy Vijay) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की अपकमिंग फिल्म 'थलापति 65' (Thalapathy Vijay) के लिए पूजा ने भारी-भरकम फीस मांगी थी। खबरें हैं कि मेकर्स ने पूजा को ये फीस दे भी दी।

WrittenBy
By: Ravi Pareek | Published: April 8, 2021 3:36 PM IST

पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) और थलापति विजय (Thalapathy Vijjay) की अपकमिंग फिल्म 'थलापति 65' (Thalapathy 65) सबसे मच अवेटेड तमिल फिल्म है। नेल्सन दिलीप कुमार की इस फिल्म में पूजा हेगड़े 'मास्टर' स्टार थलापति विजय के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर कई सारी खबरें आई हैं। अब फिल्म की कास्ट फीस को लेकर आ रही खबरें फैंस को हैरान कर सकती हैं। खबरें हैं कि फिल्म में लीड रोल के लिए पूजा हेगड़े ने भारी-भरकम फीस ली है।

खबरों की मानें तो पूजा को इस फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपये मिले हैं। इस एक्शन फिल्म में थलापति एक कॉन-एजेंट का किरदार निभाएंगे। फिल्म के अधिकांश हिस्सों की शूटिंग रूस में शूट होने की खबरें हैं। फिल्म के एक करीबी सूत्र ने पिंकविला को बताया, 'पूजा हेगड़े को फिल्म में लीड रोल के लिए 3 करोड़ रुपये दिए गए हैं। ये पूजा की अब तक की किसी भी फिल्म के लिए सबसे महंगी फीस है। पूजा की फीस बढ़ने का सबसे बड़ा कारण बीते कुछ समय में पूरे देश में बढ़ती पूजा की लोकप्रियता है। पूजा के पास कई फिल्मों के ऑफर्स आए हुए हैं लेकिन वे विजय जैसे सुपरस्टार के साथ फिल्म को ना नहीं कह सकतीं और यही वजह है कि पूजा ने फिल्म साइन की। वे अपने सारे बचे हुए शेड्यूल को सेटल करके फिल्म के साथ जुड़ीं।'

बात करें पूजा के वर्क फ्रंट की तो पूजा के खाते में कई सारी फिल्में हैं। इनमें साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ 'राधे-श्याम', सलमान खान (Salman Khan) के साथ 'कभी ईद-कभी दीवाली' और रणवीर सिंह के साथ 'सर्कस' जैसी फिल्में शामिल हैं। वे अप्रैल के आखिर तक थलापति 65 कास्ट को रूस में जॉइन करेंगी। वैसे आप पूजा और विजय को ऑनस्क्रीन देखने के लिए एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताइए।

View this post on Instagram

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja)