Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Salaar के बाद प्रशांत नील ने फिर किया Prabhas को लॉक, इस धांसू फिल्म के साथ लौटेगी एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी

Prabhas and Prashanth Neel teaming up again post Salaar: इंडियन सुपरस्टार प्रभास को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार प्रभास और निर्देशक प्रशांत नील फिल्म सालार के बाद एक बार फिर हाथ मिलाने की तैयारी में हैं।

By: Shivani Bansal  |  Published: April 13, 2023 1:41 PM IST

Salaar के बाद प्रशांत नील ने फिर किया Prabhas को लॉक, इस धांसू फिल्म के साथ लौटेगी एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी

Prabhas and Prashanth Neel teaming up again post Salaar: इंडियन सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म सालार को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी बज है। सुपरस्टार प्रभास केजीएफ 2 निर्देशक प्रशांत नील की इस फिल्म के साथ एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं। सुपरस्टार प्रभास की इस फिल्म पर केजीएफ सीरीज के फैंस की भी नजरें लगी हुई हैं। ये फिल्म अभी शूटिंग स्टेज पर है। अब इस फिल्म के बीच ही सुपरस्टार प्रभास को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। जिसे जानकर फैंस के बीच खलबली मचने वाली है। जी हां, खबर है कि प्रभास और निर्देशक प्रशांत नील ने सालार के बाद अगली फिल्म के लिए भी हाथ मिला लिया है।

दिल राजू की फिल्म के लिए फिर साथ आएंगे प्रभास और प्रशांत नील

साउथ फिल्मों के बड़े निर्माता दिल राजू ने हाल ही में कंफर्म किया है कि निर्देशक प्रशांत नील और सालार एक बार फिर साथ लौटने वाले हैं। दिल राजू ने बताया कि सालार के बाद निर्देशक प्रशांत नील उनके बैनर तले अगली फिल्म बनाएंगे। जिसमें लीड स्टार प्रभास ही होंगे। दिल राजू ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि निर्देशक प्रशांत नील और प्रभास फिलहाल सालार की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। इसके बाद प्रशांत नील का पहले ही जूनियर एनटीआर संग उनकी फिल्म एनटीआर 31 को लेकर कमिटमेंट है। इस फिल्म को पूरा करने के बाद निर्देशक प्रशांत नील उनके बैनर तले बनने वाली फिल्म को शुरू करेंगे। जिसमें एक बार फिर प्रभास लीड रोल में दिखेंगे।

माइथॉलोजिकल ड्रामा होगी प्रभास-प्रशांत नील की फिल्म

इतना ही नहीं, सामने आई जानकारी के मुताबिक ये फिल्म एक माइथॉलोजिकल ड्रामा होगी। जिसका नाम को लेकर भी जानकारी सामने आई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इस फिल्म का नाम 'रावनम' रखा गया है। दिल राजू ने एक इंटरव्यू में जानकारी दी कि ये तेलुगु सिनेमा की बजट के हिसाब से सबसे महंगी फिल्म होगी। हालांकि फिल्म की थीम को लेकर कुछ खास जानकारी हाथ नहीं लगी है।

इन फिल्मों में बिजी हैं प्रभास

फिलहाल अगर प्रभास के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो सुपरस्टार जल्दी ही निर्देशक ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष लेकर थियेटर पहुंचने वाले हैं। इसके बाद उनकी निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म सालार रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर के हाथ निर्देशक मारुती की एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म भी है। साथ ही वो अदाकारा दीपिका पादुकोण के साथ निर्देशक नाग अश्विन की मचअवेटेड फिल्म प्रोजेक्ट के में भी नजर आएंगे। तो क्या आप इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।


About the Author

Shivani Bansal