Priyanka Chopra Varanasi Event: हैदराबाद में हुए एसएस राजामौली के ग्रैंड 'ग्लोबट्रॉटर' इवेंट में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा का धमाकेदार संगम देखने को मिला. इस इवेंट में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म का टाइटल 'वाराणसी' रिवील किया गया. जैसे ही प्रियंका ने स्टेज पर एंट्री मारी सोशल मीडिया पर उनकी शानदार तस्वीरें और वीडियो छा वायरल हो गए.
प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट में व्हाइट हैवी वर्क लहंगे में नजर आईं. माथे की बिंदी, बालों में चोटी और ट्रेडिशनल ज्वेलरी ने उनके देसी लुक पर चार चांद लगा दिए. स्टेज पर पहुंचते ही प्रियंका ने हाथ जोड़कर सभी को नमस्ते किया और बताया कि तेलुगू सिनेमा में वापस आकर वो कितनी खुश हैं. उन्होंने कहा, 'ये वो धरती है जहां आकर हमेशा घर जैसा महसूस होता है. इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ काम करने का मजा अलग ही होता है.'
TRENDING NOW
View this post on Instagram
इवेंट के दौरान प्रियंका ने महेश बाबू की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान महेश बाबू और उनकी फैमिली नम्रता और सितारा ने उन्हें बहुत प्यार दिया. प्रियंका ने कहा, 'आप सभी ने मुझे ऐसा महसूस कराया जैसे हैदराबाद मेरा घर हो. इसके लिए बहुत शुक्रिया.' सोशल मीडिया पर प्रियंका के ये शब्द खूब वायरल हो रहे हैं.
इस बीच प्रियंका फैंस से एक स्पेशल प्रॉमिस भी करती नजर आईं. उन्होंने कहा कि अभी तो उन्हें तेलुगू भाषा नहीं आती, लेकिन नेक्स्ट टाइम जब वो हैदराबाद आएंगी, तो फैंस से तेलुगू में ही बात करेंगी. फैंस ने इस पर जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया.
फिल्म 'वाराणसी' में पृथ्वीराज विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे. प्रियंका ने कहा कि जहां फिल्म में पृथ्वीराज बेहद खतरनाक नजर आएंगे, तो वहीं असल जिंदगी में वह बेहद विनम्र और सज्जन इंसान हैं. फिल्म 'वाराणसी' साल 2027 में रिलीज होगी. इसमें महेश बाबू 'रुद्र' का दमदार रोल निभाते दिखेंगे.
जबकि प्रियंका 'मंदाकिनी' के किरदार में नजर आएंगी. हाल ही में प्रियंका का फर्स्ट लुक सामने आया, जिसमें वो पीली साड़ी और हाथ में बंदूक लिए एक्शन मोड में दिखीं. फिलहाल, 'वाराणसी' को लेकर फैंस में अभी से जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और लॉन्च इवेंट ने इसकी बॉक्स ऑफिस उम्मीदों को और भी बढ़ा दिया है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates