Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की मूवी में हुई इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री? रश्मिका मंदाना की उड़ेगी रातों की नींद

Bollywood actress in Pushpa 2: टॉलीवुड सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 को लेकर इन दिनों खासा बज है। खबर है कि इस मूवी में अदाकारा जाह्नवी कपूर एक अहम किरदार में नजर आ सकती हैं।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: March 7, 2024 12:17 PM IST

Bollywood actress in Pushpa 2: टॉलीवुड सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' पर हर किसी की नजर है। ये मूवी इसी साल सिनेमाघरों में धमाका करने वाली है। 'पुष्पा- द राइज' की बंपर सक्सेस के बाद दर्शकों की नजर अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल स्टारर निर्देशक सुकुमार की इस फिल्म के सीक्वल पर लगी है। इस फिल्म को मेकर्स जल्दी ही सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अब इस फिल्म में एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री हो चुकी है। जिसके बाद फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज सांतवे आसमान को पार करने वाला है।

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' में सामंथा रुथ प्रभु को रिप्लेस करेंगी जाह्नवी कपूर?

बज है कि अदाकारा जाह्नवी कपूर को 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने अप्रोच किया है। वो इस मूवी के आइटम सॉन्ग में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस देती नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये बिल्कुल वैसा ही आइटम सॉन्ग होगा जैसा 'पुष्पा- द राइज' में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु पर फिल्माया गया था। सामंथा रुथ प्रभु पर फिल्माए गए गाने 'उ अंटावा' ने म्यूजिक चार्ट्स को हिला डाला था। इस गाने की बंपर सक्सेस के बाद मेकर्स पुष्पा 2 में भी एक ऐसा ही धांसू आइटम सॉन्ग तैयार करने की कोशिशों में हैं। जिसकी जिम्मेदारी म्यूजिक कंपोजर देवी श्री प्रसाद को ही दी गई है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर अदाकारा जाह्नवी कपूर का इस फिल्म में एंट्री को लेकर कोई ऐलान नहीं हुआ है। मगर एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में चर्चा जोरों पर हैं कि अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' में एक्ट्रेस की एंट्री हो सकती है।

रश्मिका मंदाना को मिलेगी जाह्नवी कपूर से चुनौती?

दिलचस्प बात ये है कि अगर ऐसा हुआ तो अदाकारा रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर के बीच ऑन स्क्रीन तगड़ा कॉम्पीटिशन देखा जा सकता है। जाहिर है ऐसे में रश्मिका मंदाना के फैंस में इस खबर से खलबली मच गई है। इससे पहले भी अदाकारा रश्मिका मंदाना की पिछली ब्लॉकबस्टर मूवी 'एनिमल' में तृप्ति डिमरी सिर्फ एक गाने के बल पर सारी लाइमलाइट लूट ले गई थीं। अब कहीं ऐसा ही हाल जाह्नवी कपूर की एंट्री से न हो जाए। इसे लेकर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के फैंस चिंतित है। फिलहाल देखना होगा कि ग्लैमर के इस डबल डोज को निर्देशक सुकुमार किस तरह से मैनेज करते हैं। तो क्या आप अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।