Jana Nayagan लीक कांड पर रजनीकांत का फूटा गुस्सा, सवाल उठाने वालों की बोलती की बंद; कहा- 'ये गहरा सदमा है'

Jana Nayagan Leak Scandal: विजय थलापति की फिल्म 'जना नायकन' के ऑनलाइन लीक होने पर साउथ के कई दिग्गज सितारों के रिएक्शन सामने आए हैं, वहीं अब इस पर रजनीकांत की प्रतिक्रिया आई है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: April 10, 2026 10:51 PM IST

Rajinikanth Reaction on Jan Nayakan Leak: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति (Vijay Thalapathy) की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' (Jan Nayakan) साल की शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई है. रिलीज से ठीक एक दिन पहले मूवी विवादों में आ गई. पहले इसे CBFC से सर्टिफिकेट नहीं मिला फिर मामला कोर्ट तक पहुंचा, वहीं अब इसे लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, विजय की फिल्म 'जन नायकन' अब ऑनलाइन लीक हो गई है, जिसके बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार एक्टर के सपोर्ट में आए और सबने सोशल मीडिया पर पायरेसी की निंदा की और फैंस से अपील की कि फिल्म का लीक वर्जन ने देखें, लेकिन इन सबके बीच फैंस की निगाहें सुरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) पर टिकी हुई थी. कई लोग उन्हें टैग करके लगातार पूछ रहे थे कि वे इस पर कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं.

वहीं अब इस मुद्दे पर 'थलाइवा' यानी रजनीकांत का रिएक्शन सामने आया है. एक्टर का न सिर्फ 'जन नायकन' की लीक (Rajinikanth Reaction on Jan Nayakan Leak) पर गुस्सा फूटा है, बल्कि उन्होंने सवाल उठाने वालों की भी बोलती बंद कर दी है. एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इस घटना को शॉकिंग और बेहद दुखद बताया है.

'जन नायकन' की लीक पर क्या बोले रजनीकांत?

रजनीकांत ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, 'कुछ अनजान लोगों द्वारा फिल्म 'जन नायकन' को ऑनलाइन लीक कर देना वाकई चौंकाने वाला और बहुत दुख पहुंचाने वाला है.' 'कुली' एक्टर ने आगे सरकार और फिल्म संगठनों से इस पर सख्त कदम उठाने की अपील की. उन्होंने कहा, 'फिल्म बॉडीज को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और सरकार को उन लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जो इसके जिम्मेदार हैं.'

एक्टर ने अपनी बात को खत्म करते हुए लिखा, 'इस तरह के अपराध फ्यूचर में दोबारा नहीं होने चाहिए.'

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

आपको बता दें कि, विजय थलापति 'जन नायकन' (Jan Nayakan Leak) के लीक मामले में रजनीकांत का बयान उस वक्त आया जब लोग उन्हें सोशल मीडिया पर घेर रहे थे. वहीं अब जब एक्टर का इस मुद्दे पर रिएक्शन आग या है, तो अब इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है और सवाल उठाने वालों से फैंस सॉरी बोलने को कह रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'हिट-बैक-स्टेटस' दूसर ने लिखा, 'वाह सर, आपने जो जवाब दिया है वो किसी तमाचे से कम नहीं है, अब मैं बोलने के लिए तैयार हूं.'

वहीं, रजनीकांत का सपोर्ट करने वाले फैंस ने उन लोगों की क्लास लगा दी, जो उन पर सवाल उठा रहे थे. एक फैन ने लिखा, 'सबको थलाइवर से माफी मांगनी चाहिए, वो हमेशा विजय का ख्याल रखने वाले बड़े भाई की तरह खड़े रहते हैं.' ऐसे ही तमाम कमेंट्स सुपरस्टार की पोस्ट पर देखने को मिल रहे हैं.

कब रिलीज होगी 'जन नायकन'?

गौरतलब है कि, विजय थलापति की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' जिसका हिंदी नाम 'जन नेता' है पहले 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन CBFC और सर्टिफिकेशन के मुद्दों के कारण मूवी की रिलीज अनिश्चित काल के लिए टल गई और अब इसी बीच इसके लीक होने की खबर सामने आई है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…