Ram Charan-Goutam Tinnanuri film shelved: आरआरआर फेम सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और जर्सी (Jersey) फेम निर्देशक गौतम तिन्नुरी की फिल्म आरसी 16 (RC 16) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार राम चरण अपनी फिल्म आरआरआर के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अपनी फिल्मों को बेहद संभलकर चुन रहे हैं। सुपरस्टार राम चरण ने आरआरआर की बंपर सक्सेस के बाद निर्देशक शंकर की फिल्म आरसी 15 साइन की। ये राम चरण के फिल्मी करियर की 15वीं फिल्म होगी। जिसे आरसी 15 कहा जा रहा है।
इसके अलावा सुपरस्टार राम चरण अपनी अगली फिल्म आरसी 16 को लेकर भी चर्चा हो रही थी। इसका मेगा ऐलान पहले भी किया गया था। हालांकि अब खबर है कि सुपरस्टार राम चरण की ये फिल्म अब ठंडे बस्ते में चली गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को खुद राम चरण ने रिजेक्ट कर दिया है। इसकी सही वजह तो खैर पता नहीं लगी है। मगर कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आरसी 16 की स्क्रिप्ट राम चरन के पिता चिरंजीवी को नहीं पसंद आई थी। इस वजह से चिरंजीवी ने बेटे राम चरण की इस फिल्म को मना कर दिया। तो कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि फिल्म स्टार राम चरण आरआरआर और निर्देशक शंकर की आरसी 15 जैसी बड़ी फिल्मों के बाद अपनी अगली फिल्म बहुत सोच-समझकर साइन करना चाहते हैं। इसी वजह से एक्टर ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट को फिलहाल ठुकरा दिया है।
TRENDING NOW
राम चरण के हाथ में आरआरआर के बाद निर्देशक शंकर की फिल्म है। जिसमें उनके अपोजिट लीड रोल में अदाकारा कियारा आडवाणी नजर आएंगी। ये भी एक पैन इंडिया फिल्म है। आरआरआर की सक्सेस से राम चरण बड़े पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। निर्देशक शंकर की फिल्म उनके इस स्टारडम में और योगदान देगी। ऐसे में राम चरण अपनी अगली फिल्म भी पैन इंडिया स्तर की ही चुनना चाहेंगे। जबकि निर्देशक गौतम तिन्नुरी के निर्देशन में बनी शाहिद कपूर-मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म जर्सी हिंदी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी। इस वजह से गौतम तिन्नुरी के हाथ से पैन इंडिया निर्देशक बनने का बड़ा मौका निकल गया। अब जाहिर है राम चरण निर्देशक गौतम तिन्नुरी की फिल्म के लिए संशय में होंगे।
Subscribe Now
Enroll for our free updates