पॉपुलर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने कई मूवीज को बनाया है लेकिन वह अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं. यहां तक कि कई बार वह विवादित बयान दे देते हैं और आलोचनाओं का सामना करते हैं. अब राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया अजीब पोस्ट शेयर कर लोगों का ध्यान खींचा है. दरअसल, उन्होंने साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर प्रतिक्रिया दी है. राम गोपाल वर्मा को उनके इस लेटेस्ट पोस्ट के लिए ट्रोल किया जा रहा है. आइए जानते हैं कि फिल्ममेकर ने ऐसा क्या लिख दिया है.
राम गोपाल वर्मा ने किया ये पोस्ट
राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में लिखा है, 'मैं दादासाहेब फाल्के के बारे में ज्यादा नहीं जानता, सिवाय इसके कि उन्होंने पहली फिल्म बनाई थी, जिसे मैंने देखा नहीं और मैं कभी किसी ऐसे शख्स से नहीं मिला जिसने इस फिल्म को देखा हो. लेकिन मैं जितना मोहनलाल के बारे में जानता हूं, उसके आधार पर मुझे लगता है कि दादासाहेब फाल्के को मोहनलाल अवॉर्ड दिया जाना चाहिए.' राम गोपाल वर्मा को इस पोस्ट के बाद निशाना बनाया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा है, 'उतनी पिया कर जितनी झेल सके.' एक यूजर ने लिखा है, 'राम गोपाल वर्मा को लगाओ आग.' एक यूजर ने लिखा है, 'ये आदमी पागल है.' एक यूजर ने लिखा है, 'तेरे को आज तक नहीं मिला तेरी फिल्म में काम करने वाले को मिला.'
I don’t know much about #DadasahebPhalke except that he’s made the 1st ever film , which i dint see and I never met anyone who saw it , but from what I saw and know of @Mohanlal , I think Dadasaheb Phalke should be given the MOHANLAL AWARD ???
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) September 20, 2025
मोहनलाल को 23 सितंबर को दिया जाएगा पुरस्कार
बताते चलें कि साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल ने अपने करियर में तमाम फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है. मोहनलाल को 23 सितंबर, 2025 को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates