विजय देवरकोंडा की दुल्हनिया बनेंगी रश्मिका मंदाना? सगाई के सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा- 'इस बारे में सभी...'

Rashmika Mandanna Reacts to Engagement Rumours: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर कहा जा रहा था कि दोनों ने सीक्रेटली सगाई कर ली है. अब इसको लेकर एक्ट्रेस का रिएक्शन आया है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: October 28, 2025 6:36 PM IST

विजय देवरकोंडा की दुल्हनिया बनेंगी रश्मिका मंदाना? सगाई के सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा- 'इस बारे में सभी...'

सिनेमा की दुनिया के सितारे रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. इन दोनों स्टार्स को लेकर कहा जाता है कि ये रिलेशनशिप में है. वहीं, बीत दिनों खबरें आई कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सगाई कर ली है. हालांकि, दोनों स्टार्स में किसी की तरफ कोई रिएक्शन नहीं आया था. तो इस तरह से मामला अफवाहों पर अटक गया. अब एक इवेंट के दौरान रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ सगाई की खबरों पर रिएक्ट किया है. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है.

रश्मिका मंदाना ने सगाई की खबरों पर कही ये बात

'तेलुगू 360' की रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका मंदाना हाल ही में एक इवेंट में अपनी फिल्म थामा को प्रमोट करने पहुंची थीं. इस दौरान रश्मिका मंदाना से उनकी और विजय देवरकोंडा की सगाई को लेकर सवाल किया गयाय इस पर उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा. वह बोलीं, 'इस बारे में सभी जानते हैं.' इस तरह से रश्मिका मंदाना ने भले ही सगाई की खबरों को लेकर खुलकर बात नहीं की. लेकिन मना भी नहीं किया. इसके बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस औ विजय देवरकोंडा की सगाई की खबरों में सच्चाई है. फिलहाल, जब तक दोनों की तरफ से कुछ ऑफिशियल नहीं किया जाता तभ तक कन्फर्म कुछ नहीं कहा जा सकता. रश्मिका मंदाना के इस रिएक्शन से उनके तमाम चाहने वाले फैंस काफी खुश हैं.

TRENDING NOW

रश्मिका मंदाना की साल 2025 की मूवीज

रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2025 में अभी तक उनकी चार फिल्में 'छावा', 'सिकंदर', 'कुबेर' और 'थामा' रिलीज हो चुकी है. इन फिल्मों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अब आने वाले 7 नवंबर को रश्मिका मंदाना की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का हाल ही में ट्रेलर आया, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है और इसका बेसब्री से इंतजार हो रहा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.