डीपफेक वीडियो के बाद पहली बार स्पॉट हुईं Rashmika Mandanna, एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ दिखी उदासी

Rashmika Mandanna Latest Video: रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अपने डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद पहली बार स्पॉट हुई हैं। रश्मिका मंदाना अपने लेटेस्ट वीडियो में काफी उदास नजर आईं।

By: Shashikant Mishra  |  Published: November 8, 2023 3:28 PM IST

डीपफेक वीडियो के बाद पहली बार स्पॉट हुईं Rashmika Mandanna, एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ दिखी उदासी

Rashmika Mandanna Video : साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Video) का हाल ही में एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। रश्मिका मंदाना के इस वीडियो को लेकर लोगों ने चिता जाहिर की। रश्मिका मंदाना ने अपने इस वीडियो के लेकर रिएक्शन दिया था। इसी बीच डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद रश्मिका मंदाना पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट हुई हैं। रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह काफी शांत-शांत नजर आ रही हैं। आइए देखते हैं कि रश्मिका मंदाना के वीडियो में क्या है।

रश्मिका मंदाना के साथ नजर आए रणबीर कपूर

रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो के वायरल होने के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट हुई हैं। रश्मिका मंदाना का लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म एनिमल के को-स्टार रणबीर कपूर के साथ नजर आई हैं। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना टी-सीरीज के बाहर स्पॉट हुए हैं। दोनों स्टार्स को अपने कैमरे में कैप्चर करने के लिए पैपराजी बेकरार दिखे। इस दौरान रश्मिका मंदाना के चेहरे पर साफ उदासी देखी जा सकती है और उन्होंने पैपराजी की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया। गौरतलब है कि AI की डीपफेक टेक्नोलॉजी से जारा पटेल की जगह रश्मिका मंदाना का फेस लगा दिया गया। इसके बाद रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ। इस पर तमाम सेलिब्रिटीज ने गुस्सा करते हुए चिंता जाहिर की।

TRENDING NOW

रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को होगी रिलीज

वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में है। ये पहला मौका होगा जब रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना एक साथ काम करते नजर आएंगे। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसे लोग पसंद कर रहे हैं।