शूटिंग छोड़कर खेतों में हल जोतती दिखीं Rashmika Mandanna, ‘कर्नाटक क्रश’ ने शेयर किया मजेदार वीडियो

Rashmika Mandanna ploughs the field amid Mission Majnu shoot: साउथ फिल्म अदाकारा रश्मिका मंदाना ने हाल ही में एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में रश्मिका मंदाना खेतों में हल जोतती हुई दिख रही हैं।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: March 19, 2021 6:07 PM IST

Rashmika Mandanna ploughs the field amid Mission Majnu shoot: साउथ फिल्म अदाकारा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म मिशन मजनू (Mission Majnu) की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच एक्ट्रेस अपनी इस फिल्म से जुड़ी दिलचस्प जानकारियां दर्शकों के बीच शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बेहद मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में अदाकारा खेत में हल जोतती हुईं दिख रही हैं। वीडियो को देखकर रश्मिका मंदाना के फैंस में जरूर खलबली मचने लगी है कि आखिर वो खेतों में हल क्यों जोत रही है। अगर आपके भी जेहन में ये सवाल उठ खड़ा हुआ है। तो हम बता दें कि रश्मिका मंदाना का ये वीडियो उनकी पहली तमिल फिल्म सुल्तान का है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक बेहद मजेदार कैप्शन भी लिखा है। रश्मिका मंदाना ने लिखा है, ‘गाने के बोल सुनिए और फिर ये वीडियो देखिए। वाकई, इससे अच्छा नहीं हो सकता। बिल्कुल यही बात मेरे दिमाग में उस वक्त गूंज रही थी जब मैं इस खास सीन की शूटिंग कर रही थी। मुझे लगता है कि आप सभी को पता लग जाएगा कि मैं इस सीन को शूट करते हुए कितने मजे कर रही थी।’ रश्मिका मंदाना का ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

बता दें कि ये रश्मिका मंदाना की पहली तमिल है। इस फिल्म के साथ एक्ट्रेस तमिल सिने प्रेमियों के दिलों पर भी राज करने की तैयारी में हैं। ये फिल्म 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। कन्नड़ एक्ट्रेस पहले से ही कन्नड़ और तेलुगु सिनेमा दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इस बीच वो अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारियों में भी जुटी हुई है। वो सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म मिशन मजनू के साथ सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखेंगी। इसके अलावा रश्मिका मंदाना, साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा को लेकर भी खबरों में बनी हुई हैं।