Rashmika Mandanna Mysaa First Look: 'पुष्पा' (Pushpa), 'एनिमल' (Animal) और 'द गर्लफ्रेंड' (The Girlfriend) जैसी पैन इंडिया फिल्मों से तहलका मचाने वाली साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. एक्ट्रेस ने अपनी अपमकिंग फिल्म 'मायसा' (Mysaa) का पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें उनका अंदाज न सिर्फ अलग है, बल्कि रूह कंपा देने वाला है. जबरदस्त एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस से भरी 'मायसा' का पहला लुक (Mysaa First Look) सामने आते ही रश्मिका एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं.
पहली बार उग्र अवतार में दिखेंगी Rashmika Mandanna
अब तक क्लासी और शांत रोल में नजर आने वाली रश्मिका मंदाना के इस फिल्म के फर्स्ट लुक को देखकर साफ पता चलता है कि, एक्ट्रेस इसमें उग्र अवतार निभाते नजर आएंगी. जैसे ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर 'मायसा' की पहली झलक शेयर की वैसे ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई.
TRENDING NOW
पहली झलक देखते ही फैंस ने बताया ब्लॉकबस्टर
सामने आए वीडियो में शुरुआत रश्मिका मंदाना से होती है, जिसमें जंगल में लगी आग के बीच रश्मिका की धुंधली झलक देखने को मिलती है, जहां वो उन लोगों का सामना करती हैं, जो उन्हें जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं. सैंकड़ों की भीड़ को सामने देखकर भी एक्ट्रेस के चेहरे पर डर नजर नहीं आता बल्कि, वह बड़ी ही बेबाकी से उन सबका सामना करती हैं. इस दौरान रश्मिका का लुक इतना भयानक था जिसे देखकर सच में रूह कांप उठेगी. लेकिन जैसे ही एक्ट्रेस का ये वीडियो सामने आया, फैंस ने तुरंत इसे ब्लॉकबस्टर बता दिया.
'यह तो बस शुरुआत है...'
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'मायसा. यह तो बस शुरुआत है... हम बस एक शाम के लिए कुछ मजेदार करना चाहते थे ताकि, आपको आज की दुनिया दिखा सकें और गंभीर चीजें? Ohhhhohohohooio आप उन्हें कुछ महीनों में देखेंगे. तो खूब मजे करो.' बता दें कि, वीडियो में दमदार ओपनिंग नैरेशन के साथ रश्मिका को मायसा के रूप में पेश किया गया है.
View this post on Instagram
क्या है Mysaa की कहानी?
आपको बता दें कि, 'मायसा' एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे अनफॉर्मूला फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है और इसका डायरेक्शन डायरेक्टर रवींद्र पुल्ले ने किया है, जिसकी कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि में सेट है. 'मायसा' के फर्स्ट लुक को देखकर यही लगता है कि, रश्मिका मंदाना 2026 में बड़ा धमाका करने वाली हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates