Also Read
Rashmika Mandanna upcoming movies list: साउथ फिल्म अदाकारा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अपनी क्यूटनेस और दमदार एक्टिंग स्किल्स के लिए जानी जाती हैं। फिल्म अदाकारा रश्मिका मंदाना अब धीरे-धीरे अपने पैर साउथ फिल्मों की दुनिया से बाहर निकालकर हिंदी दर्शकों के बीच भी पहुंचने के लिए आगे बढ़ा रही है। फिल्म स्टार ने हाल ही में तमिल फिल्म सुल्तान (Sulthan) के साथ कॉलीवुड डेब्यू किया है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत हुई है। अब अदाकारा अपनी कई और दिलचस्प लाइन अप को लेकर सुर्खियों में हैं। आइए देखते हैं अदाकारा की झोली में कौन-कौन सी बड़ी फिल्में हैं।
पुष्पा (Pushpa)
कन्नड़ ब्यूटी रश्मिका मंदाना जल्दी ही टॉलीवुड सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म पुष्पा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को सुकुमार निर्देशित कर रहे हैं। ये रश्मिका मंदाना की पहली पैन इंडिया रिलीज फिल्म है। जिसे एक साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किए जाने की तैयारी है।
गुड बाय (Goodbye)
हाल ही में रश्मिका मंदाना की इस बॉलीवुड फिल्म का ऐलान हुआ है। इस फिल्म में अदाकारा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ ऑन स्क्रीन दिखने वाली है। फिल्म में उनका किरदार सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की बेटी का है। इस फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल है।
मिशन मजनू (Mission Majnu)
इसके अलावा अदाकारा अपनी एक और बॉलीवुड फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अदाकारा फिल्म स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म मिशन मजनू में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग इस वक्त तेजी से चल रही है। फिल्म को शांतनु बागची डायरेक्ट कर रहे हैं।
आडावल्लू मीकु जोहरलडैगर (Aadavaallu Meeku Johaarludagger)
ये एक तेलुगु रोमांटिक फिल्म है। जिसका ऐलान काफी दिनों पहले ही हो चुका था। हालांकि इसके बाद इस फिल्म को लेकर खास अपडेट सामने नहीं आया है। फिल्म में अदाकारा साउथ स्टार सर्वानंद संग नजर आने वाली थी। इस फिल्म को एसएलवी बैनर के तले बनाया जा रहा था।
जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की अगली फिल्म
हालांकि अभी इसका ऐलान नहीं हुआ है। मगर फिल्मी गलियारों में तेज चर्चा है कि अदाकारा आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म में उनके साथ ऑन स्क्रीन नजर आ सकती है। इस फिल्म को निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास बनाने वाले हैं। जिनसे कुछ वक्त पहले ही अदाकारा रश्मिका मंदाना ने मुलाकात की थी।