Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

साउथ अदाकारा Samantha Akkineni को नहीं आता खाना बनाना, सासू मां Amala ने कहा ‘जब घर में...’

Read Latest South News: समांथा अकिनेनी (Samantha Akkineni) को खाना बनाना नहीं आता है। इस पर अदाकारा की सासू मां अमाला (Amala Akkineni) ने कहा वो तो नागार्जुन ही..., पढ़ें पूरी रिपोर्ट

By: Shivani Bansal  |  Published: April 14, 2020 4:45 PM IST

साउथ अदाकारा Samantha Akkineni को नहीं आता खाना बनाना, सासू मां Amala ने  कहा ‘जब घर में...’
Samantha Akkineni

South News: साउथ स्टार समांथा अकिनेनी (Samantha Akkineni) इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही है। साउथ सिनेमा की लीडिंग एक्ट्रेस समांथा अकिनेनी (Samantha Akkineni) अपने फिल्मी करियर के बेहतरीन मुकाम पर हैं और शादी के बाद शानदार जिंदगी जी रही है। हालांकि लॉकडाउन के चलते अदाकारा अपने घर में ही कैद है और इस बीच वो परिवार के साथ शानदार वक्त बिता रही है। बता दें कि अदाकारा समांथा अकिनेनी ने दिग्गज साउथ स्टार नागार्जुन (Nagarjuna) के बेटे नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से शादी रचाई है। दोनों की शादी को महज 2 साल हुए हैं और इस दौरान दोनों स्टार्स की जबरदस्त बॉन्डिंग फैंस के दिलों पर छाई हुई है। लेकिन क्या आपको पता है कि अदाकारा को खाना बनाना नहीं आता है। इस बारे में हाल ही में उनकी सासु मां अमाला अकिनेनी ने खुलासा किया है।

अमाला अकिनेनी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। इस इंटरव्यू में जब अमाला अकिनेनी से पूछा गया कि क्या समांथा परिवार के लिए खाना बनाती है। तो उन्होंने सीधे जवाब दिया कि नहीं, वो नहीं बनाती है। इसके आगे अमाला अकिनेनी ने खुलासा करते हुए कहा है, ‘जब परिवार में नागार्जुन के रुप में एक अच्छा कुक है तो हमें किसी और को हायर करने की आखिर क्या जरुरत है।’ ये बात भी है। जिन्हें नहीं पता है उन्हें बता दें कि नागार्जुन एक शानदार एक्टर तो हैं ही लेकिन साथ ही वो एक अच्छे कुक भी है। इतना ही नहीं, खुद अमाला अकिनेनी को भी खाना बनाना नहीं आता है।

View this post on Instagram

A post shared by Samantha Akkineni (@samantharuthprabhuoffl) on

लेकिन ऐसा भी नहीं है कि समांथा अकिनेनी खाना बिल्कुल भी नहीं बनाती है। बीते दिनों ही अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर कर ये झलक अपने फैंस को दिखाई दी थी कि वो लंच की तैयारी कर रही है। समांथा अकिनेनी की इन फोटोज ने बता दिया था कि कभी-कभी वो जरुर किचन में जाती है।


About the Author

Shivani Bansal