सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य का ये गाना हो रहा वायरल, शादी से सुहागरात तक, एक-एक सीन खींचता है ध्यान

Samantha Ruth Prabhu And Naga Chaitanya Song: सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य का चार साल पहले तलाक हो चुका है. दोनों अपनी जिंदगी आगे बढ़ चुके हैं. लेकिन दोनों का एक गाना काफी चर्चा में रहता है.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: December 1, 2025 9:43 PM IST

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से 1 दिसंबर यानी सोमवार को खुशखबरी आई है. दरअसल, एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और डायरेक्टर राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) ने शादी की है. दोनों ने एक सिंपल फंक्शन में एक-दूसरे का हाथ थामा है. सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू को लेकर काफी दिनों से कहा जा रहा था कि दोनों रिश्ते में हैं. हालांकि, दोनों स्टार्स ने कभी कुछ नहीं कहा और अब अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. इसी बीच सामंथा रुथ प्रभु और उनके एक्स हसबैंड और एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की फिल्म का एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस गाने में दोनों एक साथ कोजी हुए नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस गाने में क्या है और ये किस फिल्म का गाना है.

नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु का गाना हुआ वायरल

नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'मनम' में काम किया था. दोनों स्टार्स ने फिल्म में पति-पत्नी का रोल किया था. फिल्म में नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. फिल्म 'मनम' के गाने 'कनुलानु थाके' में दोनों सितारों ने अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से लोगों का ध्यान खींचा था. फिल्म के इस गाने में नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु की शादी और सुहागरात से लेकर शादीशुदा जिंदगी की झलक दिखाई गई है. इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था. डायरेक्टर राज निदिमोरू के साथ एक्ट्रेस की शादी के बीच नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु का ये गाना चर्चा में आ गया और तेजी से वायरल हो रहा है.

नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने कर ली दूसरी शादी

बताते चलें कि नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है. फिल्म के दौरान दोनों को प्यार हुआ था और एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया. नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने साल 2017 में शादी की थी लेकिन दोनो का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला. साल 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया. नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए. साल 2024 में नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला के साथ शादी की थी और साल 2025 में सामंथा रुथ प्रभु ने राज निदिमोरू के साथ सात फेरे लिए हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.