त्वचा की रेयर कंडीशन से जूझ रहीं सामंथा रुथ प्रभु? मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) को लेकर खबरें थीं कि एक्ट्रेस किसी रेयर स्किन कंडीशन से जूझ रही हैं। इस खबर पर अब सामंथा के मैनेजर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

WrittenBy
By: Pratibha Gaur | Published: September 21, 2022 10:58 AM IST

Samantha Ruth Prabhu: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसी बीच सामंथा की हेल्थ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सामंथा एक रेयर स्किन कंडीशन से जूझ रही हैं, जिसके लिए वह विदेश में इलाज करवा रही हैं। हालांकि अब सामंथा की टीम ने इन दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में सामंथा के मैनेजर महेंद्र ने इस सब खबरों को अफवाहें बताते हुए कहा, "यह सब केवल गॉसिप हैं।"

क्या सामंथा को हो गई है ये स्किन प्रॉब्लम

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Raj) को 'पॉलीमॉर्फ्स लाइट इरप्शन' नामक स्किन प्रॉब्लम हो गई है। त्वचा की यह स्थिति सूरज की रोशनी में अधिक एक्सपोजर के कारण होती है। इसके अलावा यह खबरें भी सामने आई थीं कि सामंथा त्वचा की इस बीमारी का इलाज करवाने के लिए यूएस गई हैं।

सामंथा रुथ प्रभु का आखिरी पोस्ट

सोशल मीडिया से गायब हैं सामंथा रुथ प्रभु

बता दें कि सामंथा प्रभु पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया से पूरी तरह गायब हैं। एक्ट्रेस ने 10 सितंबर को इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट किया था। साथ ही जुलाई सामंथा ने ना तो अपनी कोई तस्वीर या फिर सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके अलावा सामंथा आखिरी बार एक्टर अक्षय कुमार के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में नजर आई थीं। सामंथा लंबे समय से सोशल मीडिया के साथ-साथ पब्लिक एपीयरेंस से भी नदारद हैं। ऐसे में फैन्स सामंथा की हेल्थ को लेकर काफी चिंतित हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी सामंथा रुथ प्रभु

वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा के कई प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं। सबसे पहले एक्ट्रेस साउथ की फिल्म 'यशोदा' में नजर आएंगी। हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें सामंथा एक गर्भवती महिला का किरदार निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा 'शाकुंतलम' और विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'खुशी' भी पाइपलाइन में है।