किसी ने रौंदा पल्लू, तो किसी ने... Samantha Ruth Prabhu के साथ सरेआम हुई बदसलूकी! बेकाबू भीड़ ने सिक्योरिटी तोड़...

Samantha Ruth Prabhu का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस भीड़ के बीच घिरी हुई नजर आ रही हैं. बड़ी मुश्किल से एक्ट्रेस को लोगों से बचाया गया.

By: Sadhna Mishra  |  Published: December 21, 2025 7:18 PM IST

किसी ने रौंदा पल्लू, तो किसी ने... Samantha Ruth Prabhu के साथ सरेआम हुई बदसलूकी! बेकाबू भीड़ ने सिक्योरिटी तोड़...

Samantha Ruth Prabhu: साउथ सिनेमा की क्वीन सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी हुई हैं. इसी बीच एक्ट्रेस का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर एक बार को आप भी सहम उठेंगे. सामंथा हाल ही में हैदराबाद पहुंची थी, जहां उन्हें बेकाबू भीड़ ने घेर लिया और वे सभी एक्ट्रेस के करीब आने लगे. जिसके बाद जो कुछ हुआ वो काफी हैरान करने देने वाला था. एक्ट्रेस का ये वीडियो (Samantha Ruth Prabhu Video) अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है.

भीड़ से घिरीं Samantha Ruth Prabhu

सामंथा रुथ का वायरल हो रहा ये वीडियो (Samantha Ruth Prabhu Video) रैडिट अकाउंट BollyBlindsNGossip पर शेयर किया गया है, जो हैदराबाद से सामने आया है. खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस रविवार को किसी काम के सिलसिले में वहां गई थी, लेकिन जैसे ही वह बाहर निकलीं, वैसे ही भीड़ ने उन्हें घेर लिया और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया जिसके चलते एक्ट्रेस भीड़ से घिर गईं. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

TRENDING NOW

एक्ट्रेस ने लिए चलना हुआ मुश्किल

सामने आई क्लिप में साफ-साफ देखा जा सकता है कि, कैसे एक्ट्रेस भीड़ से आगे बढ़ने के लिए स्ट्रगल कर रही है. वीडियो में सामंथा भीड़ से घिरी हुई नजर आ रही हैं, जिसमें उनके लिए चलना भी काफी मुश्किल हो रहा है. हालांकि, जैसे ही भीड़ उनके और करीब आई वैसे ही किसी तरफ बेकाबू भीड़ के बीत रास्ता बनाते हुए उनके सिक्योरिटी गार्ड्स उनका हाथ पकड़कर उन्हें सेफली उनकी कार तक पहुंचाते हैं, लेकिन कार तक का सफर तय करना एक्ट्रेस के लिए काफी मुश्किल भरा रहा, जो वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है.

किसी ने रौंदा पल्लू, तो किसी ने दिया धक्का

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, कोई सामंथा (Samantha Ruth Prabhu) के पल्लू पर पैर से रौंद रहा है, तो कोई उन्हें धक्का दे रहा है. भीड़ एक्ट्रेस की सिक्योरिटी को तोड़कर उनके काफी करीब आ पहुंची, लेकिन किसी तरह से उन्हें वहां से निकाला गया. हालांकि, इस पैनिक वाले सिचुएशन में भी सामंथा बेहद शांति नजर आईं और बिना कुछ बोले वो वहां से निकल गईं.

Why fans in south don't understand boundaries even after rajasaab incident
byu/Hungry_Business592 inBollyBlindsNGossip

निधि अग्रवाल हुईं थी मॉब का शिकार

आपको बता दें कि, इसके पहले एक्ट्रेस निधि अग्रवाल भी इसी तरह की मॉब का शिकार हुईं थी. दरअसल, निधि हाल ही में 'द राजा साब' के इवेंट में पहुंची थी, जहां उन्हें फैंस ने कुछ इसी तरह से घेर लिया था. वहीं अब उस घटना के कुछ दिन बाद ही साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ के साथ भी कुछ ऐसा ही भीड़ का सलूक देखने को मिल रहा है.