Samantha के हेयर स्टाइलिस्ट Preetham Jukalker ने एक्ट्रेस संग अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा 'मैं उन्हें जीजी कहता...'

Samantha's hairstylist Preetham Jukalker breaks silence on rumors of affair with actress: सामंथा प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) संग अफेयर की अफवाहों पर एक्ट्रेस के हेयर स्टाइलिस्ट प्रीतम जुकलकर (Preetham Jukalke) ने चुप्पी तोड़ दी है।

WrittenBy
By: Lalit Chaudhary | Published: October 11, 2021 5:27 PM IST

Samantha's hairstylist Preetham Jukalker breaks silence on rumors of affair with actress: जब से सामंथा प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) ने अलग होने की घोषणा की है, तब से एक्ट्रेस और हेयर स्टाइलिस्ट प्रीतम जुकलकर (Preetham Jukalke) के अफेयर की अफवाहों सुर्खियां बटोर रही हैं। इन अफवाहों पर प्रीतम जुकलकर ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। प्रीतम जुकलकर ने बताया कि वो सामंथा को जीजी कहकर बुलाते हैं।

पिछले कुछ दिनों से सामंथा और प्रीतम की तस्वीरें वायरल हो रही थीं। कई लोगों ने अनुमान लगाया कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। शायद इस वजह से एक्ट्रेस और नागा चैतन्य अलग हो गए। हालांकि नागा और सामंथा दोनों ने इन अफवाहों पर अपनी ओर से कोई जवाब नहीं दिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए प्रीतम जुकलकर ने कहा, 'हर कोई जानता है कि मैं सामंथा को 'जीजी' कहता हूं, जिसे नार्थ इंडियन में बहन माना जाता है। हमारे बीच लिंक-अप कैसे हो सकता है?' उन्होंने आगे साझा किया कि वह नागा चैतन्य से परेशान हैं क्योंकि उनका एक बयान ऐसी अफवाहों को फैलने से रोक सकता था क्योंकि नागा उनके और सामंथा के बीच के रिलेशन को जानते हैं।

हेयर स्टाइलिस्ट ने कहा, 'मैं चैतन्य को सालों से जानता हूं। वो भी जानते हैं कि सामंथा और मेरे बीच किस तरह का रिश्ता है। मुझे लगता है कि वह बात कर सकते थे और लोगों से सामंथा और मेरे बारे में इस तरह के कमेंट पास करने के लिए मना कर सकते थे। अगर उन्होंने एक बयान भी जारी किया होता तो बहुत फर्क पड़ता। अभी ये तथाकथित फैंस हैं जो ये बयान दे रहे हैं और झूठी अफवाहें फैला रहे हैं। मुझे लगता है कि चैतन्य के बयान से इन लोगों की जुबान बंद हो जाती।'