फिल्म राका में शाहरुख खान कैमियो कर सकते हैं.
साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अल्लु अर्जुन (Allu Arjun) के जन्मदिन पर यानी 8 अप्रैल को उनकी अपकमिंग फिल्म 'राका' (Raaka) का फर्स्ट लुक सामने आया था. इसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड थे. अब इस फिल्म को लेकर ऐसा अपडेट आया है, जो फैंस का उत्साह डबल करने वाला है. दरअसल, एटली कुमार के डायरेक्शन में बनने वाली अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के कैमियो करने की खबर आ रही है. लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस फिल्म में किंग खान कैमियो कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' को लेकर पूरी खबर क्या है.
'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट में एक सोर्स के हवाले से बताया गया है, अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' में शाहरुख खान कैमियो करने के लिए तैयार हो गए हैं. शाहरुख खान के फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार और एक्टर्स अल्लू अर्जुन के साथ अच्छे संबंध हैं. बताया जा रहा है कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में अल्लू अर्जुन कैमियो करने वाले थे लेकिन 'पुष्पा 2' की शूटिंग की वजह से ऐसा नहीं हो पाया था. अब फिल्म 'राका' में अल्लू अर्जुन और शाहरुख खान साथ आने वाले हैं और इस खबर से फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. अगर फिल्म 'राका' में शाहरुख खान कैमियो करते नजर आते हैं तो दूसरा मौका होगा जब डायरेक्टर एटली कुमार की मूवी में वह और दीपिका पादुकोण दिखाई देंगे. इससे पहले शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने डायरेक्टर एटली कुमार की सुपरहिट फिल्म 'जवान' में काम किया है.
View this post on Instagram
बताते चलें की फिल्म 'राका' में अल्लू अर्जुन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण काम करते नजर आएंगी. ये पहला मौका होगा जब दोनों स्टार्स साथ में फिल्म करने जा रहे हैं. अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की फ्रेश जोड़ी देखने के लिए फैंस बेसब्र हो रहे हैं. अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' को पैन-इंडिया प्रोजेक्ट के तौर पर बनाया जा रहा है. इस फिल्म को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है. फिल्म 'राका' को लेकर बताया जा रहा है कि ये साइंस एक्शन मूवी है और इसमें हाई-लेवल के वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस फिल्म को लेकर कई इंटरनेशनल स्टूडियो काम कर रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.