नए साल की शुरुआत को खास बनाने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों फैमिली के साथ वेकेशन पर निकल रहे हैं. इसी कड़ी में 'दृश्यम' फेम एक्ट्रेस श्रेया सरन भी अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने रवाना हो गई हैं. हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर पति और बेटी के साथ स्पॉट किया गया, जहां उनकी हैप्पी फैमिली मोमेंट्स कैमरे में कैद हो गए.
एयरपोर्ट पर श्रेया सरन का अंदाज बेहद सिंपल और क्यूट नजर आया. एक्ट्रेस कैजुअल लुक में थीं, लेकिन हमेशा की तरह अपनी नेचुरल ब्यूटी से सबका ध्यान खींच ले गईं. इस दौरान सबसे खास रही मां-बेटी की खूबसूरत बॉन्डिंग, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया.
TRENDING NOW
View this post on Instagram
श्रेया एयरपोर्ट पर अपनी बेटी को गोद में उठाए नजर आईं. वो बेटी को संभालती और उस पर प्यार लुटाती दिखीं. कैमरों की मौजूदगी के बावजूद श्रेया ने बेटी को पूरी तरह से कंफर्टेबल रखने की कोशिश की. वहीं, उनकी बेटी कैमरे से बचती नजर आई और पैपराजी के लिए पोज देने से दूर भागती दिखी. यही मासूम पल फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आ रहे हैं.
श्रेया सरन की ये फैमिली फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. फैंस उनकी सादगी और फैमिली फर्स्ट एप्रोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए, लिखा कि श्रेया एक परफेक्ट एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक परफेक्ट मां भी हैं.
हालांकि, श्रेया और उनके परिवार ने अभी तक ये नहीं बताया है कि वो वेकेशन के लिए किस जगह जा रहे हैं, लेकिन नए साल से पहले उनकी इस फैमिली ट्रिप ने फैंस को एक्साइटेड जरूर कर दिया है. बता दें, कि श्रेया सरन अकसर सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ की झलक शेयर करती रहती हैं. चाहे फैमिली टाइम हो या ट्रैवल मोमेंट्स, एक्ट्रेस अपनी लाइफ के खास पल फैंस के साथ शेयर करने से नहीं कतरातीं.
वर्क फ्रंट की बात करें, तो श्रेया सरन 'दृश्यम' में अजय देवगन के साथ नजर आईं थीं, जिसमें उनकी एक्टिंग देख लोग दीवाने हो गए थे, फिलहाल वो फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती है, वहीं एयरपोर्ट पर श्रेया सरन अपनी फैमिली के साथ स्पॉट हुईं हैं, जहां उनकी क्यूट बॉन्टिंड देख फैंस एक बार फिर उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. परिवार के साथ नए साल पर क्वालिटी टाइम एन्जॉय करने जा रही एक्ट्रेस की ये वीडियो फैंस के लिए नए साल का प्यारा सा गिफ्ट बन गई हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates