श्रुति हासन ने पैप्स पर गुस्सा जाहिर किया है.
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक काम करने वाली एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. वह आए दिन कहीं ना कहीं स्पॉट होती हैं और उनको वीडियोज वायरल होते रहते हैं और फैंस इन पर रिएक्शन देते हैं. श्रुति हासन का एक नया वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, वह एक रेस्टोरेंट के बाहर नजर आईं और पैप्स ने उन्हें मम्मा बोल दिया. इस बात से एक्ट्रेस नाराज हो गईं और पैप्स की क्लास लगा दी. आइए जानते हैं कि श्रुति हासन ने क्या कहा है.
साउथ इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर कमल हासन की बेटी और अभिनेत्री श्रुति हासन ने अपनी अच्छी पहचान बनाई है. वह जहां भी नजर आती हैं तो पैप्स उन्हें अपने कैमरे में कैद करना चाहते हैं. श्रुति हासन हाल ही में पब्लिक प्लेस पर स्पॉट हुईं और इस दौरान वह पैप्स की हरकत पर आगबबूला हो गईं. एक्ट्रेस एक रेस्टोरेंट से बाहर निकली थीं तभी पैप्स ने उनकी फोटो क्लिक करनी चाहीं और वह रुक गईं. इस दौरान किसी एक पैप ने श्रुति हासन को 'मम्मा' कहकर बुलाया. इस बात से वह नाराज हो गईं और उन्होंने इसका जवाब दिया. श्रुति हासन ने कहा. 'कौन है मम्मा? 'आपकी मम्मा? क्या बक रहे हो तुम?' एक्ट्रेस का ये नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर कमेंट कर रहे हैं.
Shruti Hasan was going to a party. Someone called her Mumma, She got angry and replied brutally ? pic.twitter.com/gl6EQa0vOE
— Chota Don (@choga_don) April 18, 2026
श्रुति हासन के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2000 में अपने पिता कमल हासन की फिल्म 'हे राम' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू किया था. श्रुति हासन ने साउथ के साथ बॉलीवुड की कई मूवीज में काम किया है. उन्होंने 'लक', 'दिल तो बच्चा है जी', 'रमैया वस्तावैया', 'डी-डे', 'वेलकम बैक', 'रॉकी हैंडसम', 'बहन होगी तेरी', 'यारा' जैसी मूवीज में काम किया है. बताते चलें कि श्रुति हासन पिछली बार साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म कुली में नजर आई थीं. एक्ट्रेस की पाइपलाइन में 'ट्रेन', 'सालार पार्ट 2' जैसी कई मूवीज हैं. बताते चलें कि श्रुति हासन की फैमिली में माता-पिता और बहन सभी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.