South Movies Releasing In Theatre: साउथ सिनेमा का क्रेज इन दिनों सर चढ़कर बोल रहा है. एक्शन, रोमांस, मिस्ट्री, कॉमेडी हर जॉनर में धमाल मचाने वाली फिल्मों की लाइन लगी है. इस हफ्ते तो कमाल ही हो गया. थिएटर में साउथ की एक-दो नहीं, बल्कि पूरी 8 फिल्में रिलीज हो रही हैं. आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में दर्शकों को एंटरटेन करने आ रही हैं.
चिरंजीवी की 'कोडामा सिंहम' री-रिलीज
35 साल बाद चिरंजीवी की सुपरहिट वेस्टर्न एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'कोडामा सिंहम' फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है. ब्रिटिश शासन के दौर पर आधारित यह कहानी एक बंदूकधारी भरत की तलाश और संघर्ष पर आधारित है. 1990 में रिलीज यह फिल्म अब 21 नवंबर को थिएटर में दोबारा देखने का मौका दे रही है. चिरंजीवी के फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं.
'येलो' , 9 से 5 की लाइफ से आजादी की तलाश
तमिल फिल्म 'येलो' आदी नाम की एक युवती की कहानी है, जो रोजमर्रा की नीरस जिंदगी से निकलकर ट्रैवल पर निकलती है. नए लोग, नए अनुभव और जिंदगी के मायने खोजने की यह कहानी युवाओं को खूब पसंद आएगी.
'पांच मीनार' , डॉन की मौत और परिवार का संग्राम
तेलुगु फिल्म 'पांच मीनार' एक डॉन की मौत के बाद उसके बेटे छोटू के जीवन में आए तूफान को दिखाती है. अपराध, धोखा और सत्ता की जंग इस फिल्म में सब कुछ है जो एक मास-एंटरटेनर में चाहिए.
<h2>'मिडिल क्लास' , सपनों और संघर्ष की कहानी
तमिल फिल्म 'मिडिल क्लास' एक आम आदमी कार्ल मार्क्स की कहानी दिखाती है, जो खेती की जमीन का मालिक बनने का सपना देखता है. परिवार, जिम्मेदारियां और सपनों के बीच फंसे एक साधारण इंसान की भावनात्मक कहानी दर्शकों को जोड़ लेगी.
'प्रेमांते' , ऐसी स्टोरी जो घुमा दे दिमाग
तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी 'प्रेमांते' एक प्रेमी जोड़े की स्टोरी है, जो आनन-फानन में शादी के बंधन में बंध जाता है. फिर बाद में पति के अजीबोगरीब व्यवहार से शुरू होता है. हंसी और सस्पेंस से भरा सफर, जो दर्शकों को बांधे रखता है.
'12A रेलवे कॉलोनी' , पड़ोसी से प्यार, पर ट्विस्ट भरा सफर
यह फिल्म कार्तिक नाम के युवक की कहानी है, जो अपनी पड़ोसी से प्यार कर बैठता है, लेकिन आगे जो सच्चाइयां सामने आती हैं, वह उसकी जिंदगी बदल देती हैं. रोमांस और मिस्ट्री का यह कॉम्बो दर्शकों को बांधे रखेगा.
'थियवर कुलाई नाडुंगा' , हत्याकांड की रहस्यमयी जांच
आधी रात को लेखिका जेबा की मौत... और शुरू होती है एक दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री. इंस्पेक्टर मगुदपति जब रहस्यों की परतें खोलते हैं, तो कहानी और रोमांचक हो जाती है.
'मास्क' , चोरी, जालसाजी और हंसी से भरपूर
तमिल फिल्म 'मास्क' एक लालची आदमी, चालाक महिला और एक अनोखे शख्स की कहानी है, जो चोरी हुए 440 करोड़ रुपये की तलाश में साथ आते हैं. उनके पीछे एक तेज-तर्रार जासूस लगा है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates