Hit 3: साउथ के पॉपुलर एक्टर नानी की थ्रिलर फिल्म 'हिट: द थर्ड केस' (HIT: The Third Case) जहां एक ओर बॉक्स ऑफिस और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रही है, वहीं अब ये फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है. हाल ही में मद्रास हाईकोर्ट ने इस फिल्म को लेकर कॉपीराइट उल्लंघन का नोटिस जारी किया है, जिसने फिल्म के मेकर्स की टेंशन बढ़ा दी है.
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक लेखिका विमला सोनी ने दावा किया है कि 'हिट 3' की कहानी उनकी अप्रकाशित स्क्रिप्ट्स, 'एजेंट 11' और 'एजेंट वी' से ली गई है. उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा है, कि फिल्म की प्लॉटलाइन और कैरेक्टर्स उनकी ओरिजिनल राइटिंग से काफी मेल खाते हैं. विमला ने कोर्ट में अपनी स्क्रिप्ट के सबूत भी पेश किए हैं, और मांग की है, कि उन्हें क्रेडिट और मुआवजा दोनों दिया जाए. अब कोर्ट ने फिल्म से जुड़े सभी पक्षों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है.
OTT पर मचा रही है धमाल
फिल्म 'Hit 3' थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर है, और दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. बड़े पर्दे पर हिट होने के बाद अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में नानी के साथ श्रीनिधि शेट्टी और प्रतीक स्मिता पाटिल भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. खासकर नानी की परफॉर्मेंस को लेकर फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।
अब देखना है कोर्ट क्या कहता है?
फिलहाल, सभी की नजरें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं. फिल्म के मेकर्स की ओर से अब तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है, लेकिन अगर ये आरोप सही साबित होते हैं, तो फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग और अन्य राइट्स पर भी असर पड़ सकता है. ऐसी ही मनोरंजन न्यूज के लिए बने रहिए हमारे साथ.
Subscribe Now
Enroll for our free updates