Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

रजनीकांत-कमल हासन भी पीछे! इस सुपरस्टार की फिल्म के लिए कॉलेज में छुट्टी, स्टूडेंट्स...

Film L2 Empuraan: बेंगलुरु में इस सुपर स्टार की फिल्म के लिए एक नर्सिंग कॉलेज ने छुट्टी का ऐलान किया है. ये मूवी 27 मार्च को रिलीज होगी, जिसको लेकर स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग का अरेंजमेंट भी किया गया है.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: March 25, 2025 3:53 PM IST

रजनीकांत-कमल हासन भी पीछे! इस सुपरस्टार की फिल्म के लिए कॉलेज में छुट्टी, स्टूडेंट्स...

Mohanlal Film L2 Empuraan : 'लाइट्स, कैमरा और कॉलेज की छुट्टी', ऐसा कभी सुना है? अगर नहीं, तो जान लीजिए कि साउथ के दिग्गज सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की नई फिल्म 'एल-2 एम्पुरान' के लिए बेंगलुरु के एक नर्सिंग कॉलेज (Nursing College) ने 27 मार्च को छुट्टी घोषित कर दी है. इतना ही नहीं, कॉलेज ने अपने छात्रों के लिए दो स्क्रीन भी बुक करवाई हैं, ताकि वे इस फिल्म का भरपूर मजा ले सकें.

मोहनलाल के लिए फैंस का क्रेज

साउथ के सितारे हमेशा से दर्शकों के दिलों पर राज करते आए हैं, लेकिन मोहनलाल की फैन फॉलोइंग का कोई जवाब नहीं है. 27 मार्च को रिलीज हो रही उनकी फिल्म 'एल-2 एम्पुरान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच, बेंगलुरु के गुड शेफर्ड कॉलेज ने अनोखा कदम उठाते हुए छात्रों को स्पेशल हॉलीडे देने का फैसला किया है. इतना ही नहीं, वाईजीआर मॉल में सुबह 7 बजे का शो देखने के लिए छात्रों को फ्री टिकट भी दिए जा रहे हैं.

कैसे हुई ये खास छुट्टी घोषित?

कॉलेज मैनेजमेंट ने खुद इस खबर की पुष्टि की और मजाकिया अंदाज में कहा- "लाइट्स, कैमरा, हॉलिडे!" कॉलेज के एमडी खुद मोहनलाल के जबरदस्त फैन हैं और उनके सम्मान में यह खास स्क्रीनिंग आयोजित की गई है. मैनेजमेंट का कहना है कि छात्र, उनके परिवार, स्टाफ और स्थानीय लोग भी इस स्क्रीनिंग का हिस्सा बन सकते हैं. उन्होंने यह भी जोड़ा कि "अगर छात्रों को ऐसी छोटी-छोटी खुशियां दी जाएं, तो वे गलत आदतों, जैसे ड्रग्स आदि से दूर रहेंगे."

पहले भी हो चुका है ऐसा

यह पहली बार नहीं है जब किसी सुपरस्टार की फिल्म के लिए इस तरह का जश्न मनाया गया हो. 2023 में रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' की रिलीज के दौरान भी कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को छुट्टी दी थी, ताकि वे फिल्म का आनंद उठा सकें.

इस प्यार की वजह?

'एल-2 एम्पुरान' मोहनलाल और डायरेक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लूसिफर' का सीक्वल है. इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है और यह पहले ही रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग कर चुकी है.

फैंस का जश्न

मोहनलाल के चाहने वालों के लिए यह किसी त्योहार से कम नहीं है. सोशल मीडिया पर भी इस अनोखी छुट्टी की खबर वायरल हो रही है. फैंस कह रहे हैं कि "ऐसा प्यार सिर्फ साउथ सुपरस्टार्स के लिए ही दिखता है."