Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Shocking! Rashmika Mandanna के बाद अब Bigil स्टार Vijay पर कसा आयकर विभाग का शिकंजा, जब्त हुए 65 करोड़ रुपये

Read South News: बिगिल स्टार विजय और फिल्म निर्माताओं पर पड़ा आयकर विभाग का छापा, जब्त हुए करीब 65 करोड़ रुपये, पढ़ें रिपोर्ट

By: Shivani Bansal  |  Published: February 6, 2020 1:43 PM IST

Shocking! Rashmika Mandanna के बाद अब Bigil स्टार Vijay पर कसा आयकर विभाग का शिकंजा, जब्त हुए 65 करोड़ रुपये
Vijay

Read South News: अभी बीते दिनों ही खबर सामने आई थी कि साउथ फिल्मों की दिग्गज अदाकारा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के घऱ पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। अब इसके बाद एक और ऐसी ही चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी है। खबर है कि साउथ फिल्मों के दिग्गज कलाकार और बिगिल (Bigil) फिल्म स्टार विजय (Vijay) पर आयकर विभाग का शिकंजा कस गया है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स हैं कि बिगिल (Bigil) फिल्म के निर्माताओं और बिगिल स्टार विजय के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रेड मारी है।

इसे भी पढ़ें-Shocking !! साउथ स्टार Rashmika Mandanna के घर पर पड़ा आयकर विभाग का छापा, शूटिंग में बिजी थी Kirik Party की अदाकारा

रिपोर्ट्स की मानें तो बिगिल (Bigil) स्टार विजय (Vijay) इन दिनों चेन्नई में अपनी फिल्म मास्टर की शूटिंग में बिजी थे। इसी दौरान सेट पर इनकम टैक्स के अधिकारियों ने पहुंचकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जिससे फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा था। फिल्म की शूटिंग तमिलनाडु के नेयवली कोल माइन्स में चल रही थी। इसके बाद बिगिल (Bigil) फिल्म के एक निर्माता के भी ठिकानों पर आयकर विभाग ने एक बड़ी रेड मारी और इस रेड से अधिकारियों ने करीब 65 करोड़ रुपये जब्त किए है।

इसे भी पढ़ें-What? Janhvi Kapoor के चंगुल से इस हसीना ने छीन ली Vijay Deverakonda की फिल्म Fighter, जानें नाम

इतना ही नहीं, खबर लिखे जाने तक बिगिल स्टार विजय (Vijay) से आयकर विभाग पूछताछ कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये छापेमारी टैक्स चोरी के संदेह के चलते की गई थी। बता दें कि इस फिल्म को एजीएस (AGS) सिनेमाज ने प्रोड्यूस किया था। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर से करीब 300 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी। लेकिन अब इस फिल्म के निर्माता और एक्टर विजय टैक्स चोरी के आरोप में फंसते दिख रहे है। रिपोर्ट्स की मानें तो एजीएस (AGS) सिनेमाज के खिलाफ आयकर विभाग 5 फरवरी की सुबह से ही हरकत में आ गई थी और इसके बाद से छापेमारी की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इस बारे में एक टैक्स अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि फिल्म के लिए साउथ स्टार विजय (Vijay) ने बहुत बड़ी रकम कैश में ली थी।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...


About the Author

Shivani Bansal

Tags Bigil Vijay