साउथ सिनेमा इंडस्ट्री से लगातार दो बहुत ही दुखद खबरें सामने आई हैं. पहले वेटरन एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का निधन हो गया था. इसके बाद खबर आई कि फिल्म की शूटिंग के दौरान मशहूर स्टंटमैन राजू की मौत हो गई है. साउथ एक्टर विशाल ने स्टंटमैन राजू की मौत की पुष्टि करते हुए दुख जताया. अब स्टंटमैन राजू की जिंदगी के आखिरी पलों का वीडियो सामने आया है. दरअसल, फिल्म की शूटिंग सेट से एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हादसा होते हुए दिखाई दे रहा है. स्टंटमैन राजू की मौत ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. इस दुखद घटना पर स्टार्स शोक जता रहे हैं.
साउथ एक्टर आर्या की फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई दुर्घटना
डायरेक्टर पा रंजीत साउथ एक्टर आर्या के साथ फिल्म 'वेट्टूवम' बना रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग हो रही थी. फिल्म की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया और स्टंटमैन राजू की जान चली गई. सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हादसा कैमरे में कैद हुआ है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टंटमैन राजू एक एसयूवी गाड़ी चला रहे हैं. गाड़ी रैंप से गुजरती है और फिर हवा में उड़ते हुए गिरती है. एसयूवी गाड़ी तेजी से जमीन से पर टकराती है. इसके बाद सभी गाड़ी की तरफ भागते हैं और स्टंटमैन राजू को क्षतिग्रस्त गाड़ी से निकालते हैं. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उनकी जान चली गई. फिल्म की शूटिंग के दौरान स्टंटमैन राजू की मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. 'सिनेमा मैडनेस 24*7' से शेयर किया ये वीडियो आप यहां पर देख सकते हैं.
Stunt driver ‘Mohan Raj’ passed away during a risky stunt with a car for the movie #Vettuvam starring Arya and directed by Pa.Ranjith. ? pic.twitter.com/63y3OEtE0x
— Cinema Madness 24*7 (@CinemaMadness24) July 14, 2025
स्टंटमैन राजू ने तमाम स्टार्स के लिए किया स्टंट
गौरतलब है कि साउथ सिनेमा के पॉपुलर स्टंटमैन राजू काफी समय से फिल्मों के लिए स्टंट करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों के लिए खतरनाक स्टंट किए हैं. उनके निधन से साउथ इंडस्ट्री को गहर झटका लगा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates