Top 5 South Gossips Today: साउथ सिनेमाई दुनिया में आज दिन भर कई खबरों ने चर्चाएं बटोरीं। आज जहां तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का दुबई के मैडम तुसाद के स्टेडियम में वैक्स स्टैच्यू लगा। तो वहीं, रजनीकांत की मूवी थलाइवा 171 के मेकर्स ने एक जबरदस्त ऐलान किया। इसके अलावा आज अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की इंगेजमेंट न्यूज ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। यहां देखें सामने आईं साउथ सिनेमाई दुनिया की 5 बड़ी खबरें।
रजनीकांत की मूवी का टाइटल इस दिन होगा रिलीज
कॉलीवुड सुपरस्टार रजनीकांत की मूवी थलाइवा 171 को लेकर आज काफी हलचल रही। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग मूवी थलाइवा 171 के मेकर्स ने एक धमाकेदार पोस्टर जारी कर बताया कि जल्दी ही इस मूवी का टाइटल सामने आएगा। मेकर्स ने बताया कि इस फिल्म का टाइटल 22 अप्रैल के दिन रिलीज होगा। इस मूवी को निर्देशक लोकेश कनगराज बना रहे हैं। यही वजह है कि फैंस का उत्साह सांतवे आसमान पर है। इस मूवी को लेकर एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में खूब चर्चा रही।
View this post on Instagram
दुबई के मैडम तुसाद में पहुंचे अल्लू अर्जुन
तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के लिए भी आज का दिन बेहद खास रहा। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का आज दुबई में वैक्स स्टैच्यू लगाया गया। जिसकी झलक एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए दिखाई। साथ ही एक्टर ने बताया कि आज के दिन ही उनकी डेब्यू मूवी गंगोत्री रिलीज हुई थी। ऐसे में आज का दिन उनके लिए बेहद खास था।
It’s a very spl day today ? . My 1st movie #Gangotri was released today in 2003 & today I am launching my Wax statue at #madametussauds dubai . It’s been an unforgettable journey of 21 years . I am grateful to each and every one of you in this journey & special thanks to my Fans… pic.twitter.com/kWRQemlwgi
— Allu Arjun (@alluarjun) March 28, 2024
अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग की सगाई
तेलुगु फिल्म स्टार अदिति राव हैदरी ने आखिरकार फिल्म स्टार सिद्धार्थ के साथ अपनी सगाई का ऐलान कर सोशल मीडिया पर चल रही शादी की खबरों का खंडन कर दिया। अदाकारा ने तस्वीरें शेयर कर बताया कि उनकी शादी नहीं, बल्कि सगाई हो चुकी है।
View this post on Instagram
सूर्या के हाथ लगी कार्तिक सुब्बाराज की अगली मूवी
इधर, तमिल सुपरस्टार सूर्या के हाथ एक और धमाकेदार मूवी लगी है। फिल्म स्टार ने अपने करियर की 44वीं मूवी के लिए निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज के साथ हाथ मिलाया है। जिसका बड़ा ऐलान आज कर दिया गया। बता दें कि सूर्या इन दिनों अपनी कंगुवा मूवी को लेकर चर्चा में हैं।
New beginnings..!
Need all your good wishes! #LoveLaughterWar@karthiksubburaj pic.twitter.com/uxi34DFP4u— Suriya Sivakumar (@Suriya_offl) March 28, 2024
टिल्लू स्कॉयर इवेंट से क्यों गायब थीं अनुपमा परमेश्वरम?
साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरम अपनी अपकमिंग मूवी टिल्लू स्कॉयर को लेकर खासा चर्चा में हैं। इस फिल्म का हाल ही में प्रमोशनल इवेंट रखा गया। जहां फिल्म स्टार अनुपमा परमेश्वरम नहीं पहुंची थी। मूवी के लीड स्टार सिद्धू जनालगाडा ने बताया कि इस मूवी के पोस्टर रिलीज होने के बाद जिस तरह से अदाकारा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। इससे वो काफी आहत हैं। इसलिए वो इस मूवी के प्रमोशनल इवेंट में नहीं पहुंचीं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates