South Weekly Wrap: Master के नए गाने से लेकर Amala Paul की फिल्म तक साउथ की इन खबरों ने हफ्ते भर मचाया हंगामा

South Weekly Wrap: मास्टर (Master) के नए गाने से लेकर कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) और आमला पॉल (Amala Paul) से जुड़ी इन खबरों ने मचाया हंगामा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: April 4, 2020 6:26 PM IST

South Weekly Wrap: देश में फैले कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते लॉकडाउन के चलते फिल्म इंडस्ट्री में भी कुछ हैपनिंग नहीं हो रहा है। न तो किसी नई फिल्म का ऐलान हुआ है और न ही कोई ट्रेलर लॉन्च इवेंट ही हो पा रहा है। लेकिन इसके बावजूद साउथ की कुछ खबरों ने जरुर हफ्ते भर दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा मचाया हुआ है। ऐसी इन खबरों को हम लेकर आए हैं। साउथ की इन फिल्मों ने बीते हफ्ते खूब सुर्खियां बटोरी। पढ़िए रिपोर्ट-

मास्टर फिल्म का नया गाना हुआ रिलीज

लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच भी साउथ स्टार विजय थालापथी और विजय सेतुपति की फिल्म मास्टर (Master) का नया गाना मेकर्स ने आखिरकार रिलीज कर ही दिया। ये गाना लोगों को काफी पसंद भी आया और इसने जमकर सुर्खियां बटोरी।

आमला पॉल ने ठुकराया मणिरत्नम की फिल्म का ऑफर

है न हैरानी की बात, लेकिन ये सच है कि अदाकारा (Keerthy Suresh) ने निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म पोनियन सेल्वम का ऑफर ठुकरा दिया है। इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन भी अहम भूमिका निभाती दिखेंगी। फिल्म में चिन्नया विक्रम और कार्ति जैसे स्टार्स भी है। आमला ने इस बारे में बताते हुए कहा, 'हर कोई हर फिल्म नहीं कर सकता। मुझे लगा कि मैं मणि रत्नम की इस फिल्म के किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाउंगी। मुझे लगता है कि मैं ऐसा किरदार न ही करूं जिसे मैं महसूस नहीं कर सकती और बाद में किसी विवाद में पड़ जाउं। मुझे उम्मीद है कि मैं मणि सर के साथ फिर दोबारा कभी काम कर पाउंगी।'

समांथा अकिनेनी करेंगी सिंगर नागारात्थमा की बायोपिक

Samantha Akkineni

साउथ स्टार समांथा अकिनेनी (Samantha Akkineni) सिंगर नागारात्थमा की बायोपिक करने वाली है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशक सिंगेत्थम श्रीनिवास राव ने अदाकारा को कर्नाटक की दिग्गज गायिका की बायोपिक के लिए अप्रोच किया है। ये फिल्म कई भाषाओं में बनेगी। इस फिल्म को अगले साल तक शुरु किया जा सकता है। खबरों की मानें तो इससे पहले अनुष्का शेट्टी को इस किरदार के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन अदाकारा ने डेट्स की समस्या के चलते फिल्म छोड़ी दी है।

कीर्ति सुरेश जल्दी करेंगी शादी

हाल ही में ये खबर सामने आई की कीर्ति सुरेश एक बिजनेसमेन से शादी करने वाली है और साल 2020 में ही शादी के बंधन में बंध जाने की तैयारी में है। 'महानती' स्टार की शादी की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन नेशनल अवॉर्ड विनर अदाकारा की शादी की न्यूज ने दर्शकों में काफी उत्सुकता पैदा कर दी।

थालापथी 65 में होगी इन दो हसीनाओं की एंट्री

रिपोर्ट्स हैं कि थलापथी विजय की फिल्म थालापथी 65 के लिए काजल अग्रवाल और पूजा हेगड़े को अप्रोच किया गया है। इस फिल्म को लेकर भी फैंस में काफी क्रेज है और इस न्यूज के सामने आते ही दर्शक एक्साइटेड हो गए।