Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Rocketry: The Nambi Effect: आर माधवन के लुक को देख चक्कर खा गए विक्रम के 'रोलेक्स', वायरल हुआ सूर्या का रिएक्शन !!

Rocketry: The Nambi Effect Entertainment News: तमिल फिल्म स्टार आर माधवन की अपकमिंग फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट को लेकर इन दिनों खासा बज है। इस बीच सुपरस्टार सूर्या का एक रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।

By: Shivani Bansal  |  Published: June 28, 2022 3:19 PM IST

Rocketry: The Nambi Effect: आर माधवन के लुक को देख चक्कर खा गए विक्रम के 'रोलेक्स', वायरल हुआ सूर्या का रिएक्शन !!

Rocketry: The Nambi Effect Entertainment News: तमिल फिल्म स्टार आर माधवन की अपकमिंग फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट को लेकर इन दिनों खासा बज है। सुपरस्टार इस बीच सुपरस्टार सूर्या का एक रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। दरअसल, प्रोफेसर नांबी के लुक में पहली बार एक्टर आर माधवन को देखकर तमिल सुपरस्टार सूर्या बुरी तरह से चौंक गए थे। जिसके बाद उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर छा गया। इस बात की जानकारी खुद एक्टर आर माधवन ने एक वीडियो के जरिए दी। जिसके बाद एक्टर सूर्या का ये वीडियो हर किसी का ध्यान सोशल मीडिया पर खींच रहा है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर आर माधवन ने लिखा, 'सिर्फ मेरे भाई सूर्या ही मुझे इस तरह से खुश महसूस करवा सकते हैं और ऐसे रिएक्ट कर सकते हैं। नांबी सर खुद भी मेरे भाई सूर्या और उनके पिता के बहुत बड़े फैन हैं।' आर माधवन के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया सूर्या का ये वीडियो यहां देख सकते हैं।

इस दिन थियेटर पहुंच रही हैं रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट

बता दें कि फिल्म स्टार आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नांबी नारायण की कहानी है। जिन पर जासूसी का झूठा आरोप लगा था। नांबी नारायण के संघर्ष की कहानी को रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट में दिखाया गया है। ये फिल्म 1 जुलाई को सिनेमाघर पहुंच रही है। फिल्म को खुद एक्टर आर माधवन ने डायरेक्ट किया है। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान हिंदी वर्जन में कैमियो करते दिखेंगे। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। तो क्या आप इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।


About the Author

Shivani Bansal