तमिल एक्टर डेनियल बालाजी का हुआ निधन, 48 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Tamil Actor Daniel Balaji is no more: साउथ फिल्म स्टार डेनियल बालाजी की मौत हार्ट अटैक से हो गई है। फिल्म स्टार महज 48 साल के थे। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।

By: Shivani Bansal

Published: March 30, 2024 1:29 PM IST

Advertisement

Tamil Actor Daniel Balaji is no more: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार डेनियल बालाजी का निधन हो गया है। डेनियल बालाजी तमिल फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थे। अपने फिल्मी करियर में डेनियल बालाजी ने कई शानदार फिल्मों में काम किया। फिल्म स्टार को बीती रात चेस्ट पेन की शिकायत के बाद चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां फिल्म स्टार की मृत्यु हार्ट अटैक की वजह से हो गई। फिल्म स्टार महज 48 साल के थे। ऐसे में उनकी मौत से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सन्नाटा छा गया। तमिल स्टार डेनियल बालाजी की मौत की खबर से करोड़ों फैंस सदमे में हैं। जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं।

Advertising
Advertising

डेनियल बालाजी नहीं था असली नाम

बता दें कि तमिल फिल्म स्टार डेनियल बालाजी का असली नाम टी.सी. बालाजी थे। उन्होंने कमल हासन की अधूरी फिल्म 'मरुधनायगम' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। वो इस मूवी में बतौर यूनिट प्रोडक्शन मैनेजर के तौर पर जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने राधिका सार्थकुमार के टीवी शो 'चिट्टी' में काम किया। जहां उन्होंने डेनियल नाम का किरदार निभाया था। इस किरदार को लोगों ने इतना पसंद किया कि फिल्म स्टार ने इसे अपना स्क्रीन नेम बना लिया। इसके बाद से ही वो डेनियल बालाजी के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हुए। डेनियल बालाजी की अचानक मृत्यु की खबर एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में छाई हुई है।

Advertisement

इन फिल्मों का हिस्सा रहे डेनियल बालाजी

बता दें कि तमिल फिल्म स्टार डेनियल बालाजी ने कई मूवीज में दिलचस्प किरदार निभाए थे। वो तमिल के अलावा मलायलम फिल्मों का भी हिस्सा रहे। उनकी प्रमुख फिल्में 'काका काका', 'वेट्टाईयाडू विलायाडू', 'बिगिल' और 'वाडा चेन्नई' रहीं। फिल्म स्टार आखिरी दफा साल 2023 में रिलीज हुई मूवी 'अरियावन' में नजर आए थे। ये एक तमिल मूवी थी। सामने आ रहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म स्टार का अंतिम संस्कार उनके गृहनगर पुरासाईवक्कम में होगा। बता दें कि तमिल फिल्म स्टार डेनियल बालाजी के पिता एक तेलुगु थे। जबकि माता तमिल राज्य से थीं। जबकि, उनके चाचा कन्नड़ फिल्म निर्देशक थे।

About the Author

Shivani Bansal