Toxic से तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट, लोग बोले- 'फिल्म में कितनी हीरोइन हैं'

Tara Sutaria Toxic Poster: एक्ट्रेस तारा सुतारिया साउथ स्टार यश की मच-अवेटेड मूवी 'टॉक्सिक' में काम करते नजर आएंगी. इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: January 3, 2026 11:51 AM IST

Toxic से तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट, लोग बोले- 'फिल्म में कितनी हीरोइन हैं'

साल 2026 की मच-अवेटेड मूवी 'टॉक्सिक' (Toxic) का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. साउथ स्टार यश (Yash) की ये फिल्म मार्च में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. साल 2022 में फिल्म 'केजीएफ 2' के चार साल बाद फैंस अपने पसंदीदा स्टार को बड़े पर्दे पर देखेंगे इसलिए वह काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से अब एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है. इस पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. आइए जानते हैं कि लोग क्या लिख रहे हैं. गौरतलब है कि फिल्म 'टॉक्सिक' से कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और नयनतारा के फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुके हैं.

तारा सुतारिया के पोस्टर पर आए कमेंट

तारा सुतारिया ने शनिवार यानी 3 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है. ये कोई नॉर्मल तस्वीर नहीं बल्कि फिल्म 'टॉक्सिक' से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर है. इसमें आप देख सकते हैं कि तारा सुतारिया आंखों में बदला और हाथों में गन नजर आ रही है. उनका ग्लैमरस और धाकड़ अंदाज का कॉम्बो लोगों को पसंद आ रहा है. फिल्म 'टॉक्सिक' में तारा सुतारिया के किरदार का नाम रेबेका होगा. एक्ट्रेस का पोस्टर वायरल होते ही उनके तमाम चाहने वाले फैंस पसंद कर रहे हैं और रिएक्शन दे रहे हैं. वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'फिल्म में कितनी हीरोइन हैं.' एक यूजर लिखा है, 'और कितनी बाकी हैं.' इस तरह से लोगों ने मजे लिए हैं.

TRENDING NOW

View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)

फिल्म 'टॉक्सिक' का फिल्म 'धुरंधर 2' से होगा क्लैश

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और तारा सुतारिया काम करते नजर आएंगी. फिल्म 'टॉक्सिक' 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा जा रहा है. साल 2022 में यश की फिल्म 'केजीएफ 2' रिलीज हुई थी और सिनेमाघरों में गदर काट दिया था. इसके बाद से उनकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. जिसके चलते यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के लिए उनके तमाम चाहने वाले फैंस एक्साइटेड हैं. बताते चलें कि यश की फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का क्लैश होने वाला है. दरअसल, ये फिल्म भी 19 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. इस फिल्म का पहला पार्ट 'धुरंधर' 5 दिसंबर को रिलीज हुआ था. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.