Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Thalapathy 65: तमिल स्टार Vijay के साथ ऑन स्क्रीन इश्क लड़ाएंगी ये दो हसीनाएं, जानिए नाम

Read Latest South News: थालापथी 65 (Thalapathy 65) में फिल्म स्टार विजय (Vijay) के साथ इश्क लड़ाने वाली है ये दो हसीनाएं। जानिए नाम

By: Shivani Bansal  |  Published: April 3, 2020 2:48 PM IST

Thalapathy 65: तमिल स्टार Vijay के साथ ऑन स्क्रीन इश्क लड़ाएंगी ये दो हसीनाएं, जानिए नाम
Vijay

Read Latest South News: साउथ सुपरस्टार विजय थालापथी (Vijay) की अगली फिल्म थालापथी 65 (Thalapathy 65) को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। इस फिल्म को लेकर फैंस में भी खासा क्रेज है। इसकी बड़ी वजह तमिल स्टार विजय के साथ-साथ फिल्म के निर्देशक एआर मुरुग्दोस (AR Murugadoss) का नाम भी है। दोनों की जोड़ी इस बार क्या कमाल करने वाली है इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। हालांकि अभी इस फिल्म को शुरू होने में वक्त हैं और ये फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन फेज में ही है। लेकिन हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी एक ऐसी जानकारी हाथ लगी है कि फैंस खुशी से झूमने लगेंगे।

खबर है कि इस फिल्म में विजय के साथ एक नहीं बल्कि दो-दो हसीनाएं ऑन स्क्रीन रोमांस करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में विजय के अपोजिट साउथ की दिग्गज अदाकारा काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) से बात चल रही है। हालांकि अभी हसीनाओं ने इस फिल्म के लिए साइन नहीं किया है लेकिन रिपोर्ट्स हैं कि दोनों करीब-करीब फिल्म के लिए फाइनल हो चुकी है। ऐसे में फैंस का क्रेज इस वक्त सांतवे आसमान पर है।

पूजा हेगड़े बीती दफा अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर फिल्म हाउसफुल 4 (Housefull 4) में दिखाई दी थी। इस फिल्म में दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद भी किया था। अब खबर है कि अदाकारा दोबारा से तमिल फिल्म में काम करने की प्लानिंग में है और इसी सिलसिले में उन्हें विजय स्टारर थालापथी 65 के लिए अप्रोच किया गया है।

वैसे, खुद पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान फैंस से खुद कहा था कि वो अभी कई फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं लेकिन अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं है। हां, अदाकारा ने लेकिन इतना जरुर कहा था कि वो तमिल फिल्म करने के बारे में जरुर विचार कर रही हैं और चाहती हैं कि इस साल वो एक तमिल फिल्म का हिस्सा बन सके। अगर अगर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय की अगली फिल्म में काजल अग्रवाल और पूजा हेगड़े की एंट्री होती है तो ये जरुर फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

View this post on Instagram

Tell me a story....tell me something...anything....☺️??‍♀️

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja) on

वहीं, अगर साउथ स्टार विजय की बात करें तो वो जल्दी ही फिल्म मास्टर में दिखने वाले है। ये फिल्म पहले अप्रैल महीने में ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के चलते फिलहाल फिल्म की रिलीज रोक दी गई है। इस फिल्म में तमिल स्टार विजय अदाकारा मालविका मोहनन के साथ ऑन स्क्रीन दिखने वाले है। तो क्या आप इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं। हमें अपनी राय कमेंट कर बताएं।


About the Author

Shivani Bansal