Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'Thalapathy 65': साउथ सुपरस्टार Vijay की अपकमिंग फिल्म के लिए Pooja Hegde ने मिलाया हाथ?

Pooja Hegde To Be Star in Vijay's Thalapathy 65: खबरें आ रही हैं कि साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने हाल ही में थालापथी विजय (Thalapathy Vijay) की अपकमिंग 'थालापथी 65' (Thalapathy 65) के लिए हाथ मिला लिया है।

By: Lalit Chaudhary  |  Published: December 28, 2020 5:49 PM IST

'Thalapathy 65': साउथ सुपरस्टार Vijay की अपकमिंग फिल्म के लिए Pooja Hegde ने मिलाया हाथ?

Pooja Hegde To Be Star in Vijay's Thalapathy 65: बीते दिनों इस महीने की शुरुआत में थालापथी विजय (Thalapathy Vijay) सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाई जाएगी। इस दौरान यह भी बताया गया था कि साउथ सुपरस्टार की इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार करेंगे। इस घोषणा के बाद से दर्शकों के अंदर फिल्म को देखने का उत्साह लगातार बना हुआ है। और अब खबरें आ रही हैं कि विजय स्टारर 'थालापथी 65' (Thalapathy 65) के लिए पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने निर्माताओं के साथ हाथ मिला लिया है।

हालांकि, मेकर्स ने फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के बारे में कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया है। रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि फिल्म 2021 में जनवरी से शुरू की जाएगी और मेकर्स इस फिल्म को दिवाली 2021 पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि निर्माता नए साल के दिन फिल्म के टाइटल की घोषणा कर सकते हैं। इस बीच विजय जल्द ही लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित 'मास्टर' (Master) में दिखाई देंगे। विजय के साथ फिल्म में मालविका मोहनन (Malavika Mohanan), एंड्रिया जेरेमिया और शांथु भाग्यराज मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) को भी लीड में देखा जाएगा। उम्मीद है कि फिल्म लंबे इंतजार के बाद 13 जनवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

दूसरी ओर पूजा हेगड़े अगली बार 'राधे श्याम' (Radhe Shyam) में प्रभास (Prabhas) के साथ दिखाई देंगी। राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित 'राधे श्याम' 1960 के दशक में यूरोप में सेट की गई एक लव स्टोरी है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास अखिल अक्किनेनी की 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' भी है। फिल्म का ट्रेलर दशहरा के खास मौके पर निर्माताओं ने जारी किया था। मेकर्स ने यह भी खुलासा किया है कि फिल्म संक्रांति 2021 पर रिलीज होगी।


About the Author

Lalit Chaudhary