Thalapathy 65: Vijay के बर्थडे से पहले मिलेगा फैंस को तोहफा, देखें वीडियो

Vijay's Thalapathy 65 first look to be out tomorrow: मास्टर स्टार थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर 21 जून को रिलीज होने वाला है। इसकी जानकारी निर्माता-निर्देशक ने धांसू वीडियो के जरिए दी है।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: June 20, 2021 8:53 PM IST

Vijay's Thalapathy 65 first look to be out tomorrow: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की अगली फिल्म को लेकर काफी लंबे वक्त से चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब आखिरकार इस फिल्म का मेगा ऐलान होने वाला है। मास्टर स्टार थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म का धांसू फर्स्ट लुक 21 जून को रिलीज होने वाला है। इसकी जानकारी निर्माताओं ने एक धांसू वीडियो जारी करके दी है। इस वीडियो के जरिए मेकर्स ने बताया है कि थलापति विजय की फिल्म का फर्स्ट लुक 21 जून की शाम 6 बजे सामने आने वाला है। थलापति विजय की अगली फिल्म के निर्देशक नेल्सन हैं। फिल्म का ये एनाउंसमेंट वीडियो आप यहां देख सकते हैं।

बता दें कि थलापति विजय की इस अपकमिंग फिल्म की शूटिंग का कुछ हिस्सा पूरा भी हो चुका है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर शुरू होने से पहले ही मास्टर स्टार थलापति विजय की फिल्म की शूटिंग जॉर्जिया में की गई थी। जिस पर कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जल्दी पूरा कर फिल्म की टीम इंडिया लौट आई थी। फिल्म को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये थलापति विजय की पैन इंडिया रिलीज फिल्म होने वाली है। फिल्म में थलापति विजय के अपोजिट लीड रोल में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को कास्ट किया गया है।

इससे पहले थलापति विजय की पिछली रिलीज फिल्म मास्टर को पूरे देश में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म के हिंदी वर्जन को भी दर्शकों से खूब प्यार मिला। फिल्म ने तमिल और तेलुगु सिने बाजारों में शानदार कमाई की थी। कोरोना काल के बीच 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ खुले सिनेमाघरों के बावजूद ये फिल्म टिकट खिड़की से 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में कामयाब रही थी। जिसके बाद थलापति विजय और विजय सेतुपति की जबरदस्त जुगलबंदी ने दर्शकों को दीवाना कर दिया। तो क्या आप थलापति विजय की अगली फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर के लिए एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं।