Vijay's look from 'Thalapathy 66' leaked: 'बीस्ट' की सफलता के बाद थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने अपकमिंग फिल्म 'थलापति 66' (Thalapathy 66) की शूटिंग शुरू कर दी है। बीते कुछ दिनों पहले फिल्म की शूटिंग के मुहूर्त से विजय ने एक साथ कई पिक्स शेयर की थीं। इन पिक्स के साथ यह भी फाइनल हुआ था कि रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) फिल्म में लीड रोल निभाएंगे। ऐसे में अब फिल्म के सेट से थलापति विजय की एक फोटो सामने आई है, जो ऑनलाइन खूब वायरल हो रही है। दरअसल ये एक वीडियो का स्नेपशॉट है। दावा किया जा रहा है कि ये स्नेपशॉट 'थलापति 66' के शूटिंग सेट से सामने आया है।
'थलापति 66' से सामने आया विजय का लुक
फोटो में हम विजय को एकदम स्टाइलिश और अलग ही लुक में देख सकते हैं। विजय फोटो में चेकर्ड जैकेट और टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। चेन्नई की अनसूया आटा ने 'थलापति 66' के सेट से विजय के स्क्रीनग्रैब ऑनलाइन साझा किए। उन्होंने कैप्शन दिया, 'विजय ने मेरे बेटे और बहू को 'थलापति 66' के सेट से बधाई दी।' यहां देखें वायरल फोटो:
#Thalapathy66 @actorvijay Look ❤️
Thalapathy Vijay On Video Call In The Shoot Of #Thalapathy66 !!#Beast @actorvijay @BussyAnand pic.twitter.com/qKfaCZa1tV— Krishnagiri District Online VMI™ (@KrishnagiriOVFC) May 11, 2022
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वामशी के निर्देशन में बनने जा रही 'थलापति 66' में रश्मिका मंदाना के अलावा प्रभु, सरथकुमार, प्रकाश राज, जयसुधा और योगी बाबू भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। वहीं दूसरी ओर फिल्म में रश्मिका और विजय की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म 2023 में पोंगल के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'थलापति 66' का निर्माण राजू और शिरीष द्वारा श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले किया जा रहा है। 'थलपति 66' को रोमांस, कॉमेडी और एक्शन के साथ इमोशनल फैमिली ड्रामा बताया गया है। थमन ने 'थलापति 66' के लिए म्यूजिक दे रहे हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates